找回密码
 立即注册
搜索
查看: 62|回复: 0

Bihar Election 2025: शिवहर से चेतन आनंद का टिकट कटा, BJP-JDU में शुरू हुई दावेदारी की जंग

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:25:25 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

शिवहर से चेतन आनंद का टिकट कटा



नीरज,शिवहर। चेतन आनंद का शिवहर से पत्ता कट गया है। उन्हें औरंगाबाद की नवीनगर सीट दी गई है, लेकिन खाली सीट के लिए भी किसी अन्य का टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया है। हालांकि अब तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हो सका है। इसलिए इस सीट पर सस्पेंस बरकरार है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पर्दे के भीतर से खेल जारी है। प्रेशर पालिटिक्स का दौर चल रहा है। चेतन के करीबी इसे मानने को तैयार नहीं। चेतन का टिकट कटने पर पूर्व विधायक मो. शरफुद्दीन जश्न मना रहे, लेकिन इस बार उनकी राह में भाजपा बाधक बनी है।  
पटना से दिल्ली तक चर्चा

शिवहर की सीट की चर्चा पटना से लेकर दिल्ली तक है। भाजपाई लोकसभा में सीट की कुर्बानी का हवाला देकर शिवहर विधानसभा सीट मांग रहे हैं। यह बात दिल्ली तक पहुंच गई है।  

पटना में भी भाजपा के नेता इस पर मंथन कर रहे। आईएनडीआईए में भी टिकट की टकटकी लगी है। राजद में दावेदारों की लंबी कतार है, जबकि कांग्रेस भी इस सीट पर नजर बनाए हुए है।
सीट नहीं छोड़ेगी जदयू

शिवहर की सियासत में उबाल है। प्रत्याशी से लेकर समर्थक तक सीट को लेकर दावे कर रहे। चेतन आनंद के परफॉर्मेंस और परिवारवाद के दाग से मुक्ति के लिए जदयू द्वारा टिकट काटे जाने की चर्चा है, लेकिन सीट छोड़े जाने की चर्चा नहीं है।  

जदयू खेमे में मो. शरफुद्दीन को प्रत्याशी बनाए जाने की भी चर्चा है। लेकिन अब तक न तो आधिकारिक एलान हुआ है न सिंबल मिला है। उधर, भाजपा खेमे में सीट भाजपा को मिलने की चर्चा है।  

पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा व महिला कोटे से टिकट की दावेदार डॉ. नूतन सिंह पटना में जमे हैं। राजद ने भी अब तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है। कांग्रेस राजद के साथ सीट शेयरिंग में शिवहर के लिए संभावना तलाश रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 03:54 , Processed in 0.166858 second(s), 21 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表