找回密码
 立即注册
搜索
查看: 702|回复: 0

Jan Suraaj Candidate List: पीके ने रुपौली में अमोद, बनमनखी में मनोज और कसबा में इत्तेफाक को उतारा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:24:13 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पीके ने उतारे उम्मीदवार



जागरण टीम, पूर्णिया। राजग व महागठबंधन में जहां सीट शेयरिंग व प्रत्याशियों को लेकर माथापच्ची चल रही है। वहीं, जन सुराज ने अपनी द्वितीय सूची में जिले के तीन और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रुपौली से अमोद मंडल, बनमनखी से मनोज कुमार ऋषि व कसबा से इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना को अपना प्रत्याशी बनाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस तरह पार्टी द्वारा अब तक जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में से पांच विस क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें बायसी, अमौर व कसबा से मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो महागठबंधन की परेशानी बढ़ा सकता है।

रुपौली विधानसभा क्षेत्र (संख्या 60) से अमोद कुमार उर्फ अमोद मंडल को उम्मीदवार घोषित किया है। अमोद मंडल रुपौली विधानसभा की सीमा से सटे मधेपुरा जिला अंतर्गत अरजपुर गांव के निवासी हैं। वे स्व. बलबीर मंडल के पुत्र हैं। स्नातक तक की पढ़ाई करने वाले अमोद मंडल छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

वर्ष 1990 में उन्होंने पटना में लालू विचार मंच का गठन किया था और उसके प्रदेश महासचिव बने थे। इसके बाद वे लंबे समय तक शरद यादव के साथ राजनीति में जुड़े रहे। शरद यादव की पार्टी के राजद में विलय होने के बाद उन्हें राजद का प्रदेश महासचिव बनाया गया था। हाल ही में अमोद मंडल ने राजद से नाता तोड़कर जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की थी।

अमोद मंडल ने कहा कि वे पिछले कई दशकों से रुपौली क्षेत्र की जनता की सेवा निःस्वार्थ भाव से करते आ रहे हैं। यदि जनता ने उन पर विश्वास जताया तो वे रुपौली विधानसभा को राज्य की सबसे विकसित विधानसभा बनाने का काम करेंगे।

कसबा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज ने इत्तेफाक उर्फ मुन्ना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जन सुराज द्वारा घोषित प्रत्याशी इत्तेफाक उर्फ मुन्ना 2020 के चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने किस्मत आजमा चुके हैं। उन्हें कुल 8009 मत प्राप्त हुए थे। इत्तेफाक उर्फ मुन्ना युवा व्यवसायी है। 2020 के चुनाव में हारने के बावजूद भी वे जनता के बीच हमेशा बने रहे।

बनमनखी विधानसभा से मनोज कुमार ऋषि को जन सुराज ने अपना उम्मीदवार बनाया है। स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले मनोज कुमार ऋषि विधानसभा क्षेत्र के राज पीपरा गांव के रहने वाले हैं। वे ग्राम पंचायत राज पिपरा के मुखिया हैं।

2010 से ही राजनीति में सक्रिय हैं। स्वच्छ और बेदाग छवि के नेता के तौर पर जाने जाते हैं। इनका जीवन काफी संघर्षमय रहा है। बनमनखी से वर्तमान विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के साथ भाजपा में रहकर भाजपा के लिए काम किया है। कामकाज के साथ पढ़ाई की है। ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकाला।

राजनीति में गहरी दिलचस्पी होने के कारण बीजेपी में शामिल हुए। वे 2010 से 2023 तक भाजपा में रहे हैं। साल 2010 से 2019 तक दो बार पंचायत अध्यक्ष बने। वर्ष 2016 में अपने पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ा, मगर हार का सामना करना पड़ा।

2019 में भाजपा का पंचायत प्रमुख बने। 2021 में दोबारा से पंचायत चुनाव में उतरे। इस बार मुखिया चुनाव में जीत मिली। प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर 2023 में जन सुराज से जुड़े। 2024 से जन सुराज के अनुमंडल अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में सीटों के एलान से पहले \“खेला\“, माले ने 8 सिटिंग विधायकों को थमा दिया सिंबल

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राजद विधायक विभा देवी जदयू में हुईं शामिल, प्रकाश वीर भी लाइन में लगे
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:49 , Processed in 0.198763 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表