找回密码
 立即注册
搜索
查看: 358|回复: 0

Bihar Election Candidate List 2025: पूर्वी चंपारण की सात सीटों पर जसुपा ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:24:08 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Jan Suraj Party candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, Jan Suraj Party candidate list: पूर्वी चंपारण जिला के 12 विधानसभा क्षेत्रों में से सात पर जन सुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी ने अबतक जिले के ढाका विधानसभा से डा. एलबी प्रसाद, हरसिद्धि से अवधेश राम, रक्सौल से कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, नरकटिया से बाबूलाल यादव, कल्याणपुर से डा. मंतोष कुमार सहनी, केसरिया के नेयाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान, व चिरैया से संजय सिंह के नामों की घोषणा कर दी है।

  

घोषित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो चुके है। बता दें कि दो बार जदयू के जिलाध्यक्ष रह चुके कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल 1994 से जदयू के साथ थे।

जदयू ने 2017 से लेकर 2022 तक जिले की कमान उन्हें सौंपी थी। फिलहाल वे प्रदेश महासचिव और राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद पर थे। वहीं ढाका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा. एलबी प्रसाद चिकित्सक के रूप में ढाका में लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे है।

  

अपने कुशल व्यवहार के कारण वे लोगों में काफी चर्चित है। वहीं कल्याणपुर से डा. मंतोष कुमार सहनी वर्ष 2023 तक जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे।

इसके बाद उन्होंने जन सुराज का दामन थाम लिया। यह भी पेशे से चिकित्सक व नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ जन सुराज पार्टी के प्रदेश कार्यवाहक समिति के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।

  

इधर केसरिया के प्रत्याशी नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान की पत्नी आलिया परवीन वर्त्तमान में केसरिया की प्रखंड प्रमुख है। भाई सरफराज आलम खान व भाभी शगुफ्ता सरफराज बैरिया पंचायत के मुखिया रह चुके है।

वहीं नरकटिया से जसुपा ने लालबाबू यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। इधर हरसिद्धि के प्रत्याशी अवधेश राम वर्ष 2005 से 11 तक शिक्षक पद पर रहे। वर्ष 2011 में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतने के साथ तुरकौलिया प्रखंड के प्रमुख बने और जदयू के सिपाही के रूप में जिले में काम करने लगे।

  

वर्ष 2025 में श्री राय ने जदयू छाेड़ जन सुराज का दामन थाम लिया। इनके बड़े भाई नवलकिशोर राम पुणे में आयुक्त के रूप में अपनी सेवा दे रहे है जबकि पत्नी तुरकौलिया प्रखंड के चरगाहां पंचायत की मुखिया रह चुकी है।अभी वे महिला जन सुराज पार्टी की जिलाध्यक्ष है। वहीं चिरैया विधानसभा क्षेत्र से ई. संजय कुमार को जसुपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

  

पताही प्रखंड के परसौनी गांव निवासी संजय कुमार पूर्व में दो बार परसौनी पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। इन्होंने लंबे समय तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी है। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे चिरैया से निर्दलिया चुनाव लड़ चुके हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:42 , Processed in 0.195838 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表