找回密码
 立即注册
搜索
查看: 492|回复: 0

Bihar Vidhan Sabha Chunav: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को मुजफ्फरपुर में लग सकता झटका

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:23:27 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: बिहार में एनडीए के घटक दलों में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके साथ ही जिले की 11 सीटों का भी निर्धारण हो गया है, हालांकि किस दल को कौन सा क्षेत्र मिला है इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लोजपा के खाते में गायघाट

माना जा रहा है कि सात सीटों पर भाजपा, तीन पर जदयू और एक पर लोजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेगे। इनमें से लोजपा के खाते में गायघाट सीट जाने की चर्चा है। वहीं मीनापुर, कांटी और सकरा जदयू के कोटे में जाने की बात कही जा रही है।
अभी आधिकारिक घोषणा नहीं

भाजपा के खाते में औराई, मुजफ्फरपुर, कुढ़नी, बोचहां, बरूराज, पारू और साहेबगंज सीट जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि सोमवार की शाम आधिकारिक रूप से सभी दलों की घोषणा के बाद स्थिति साफ होगी।

  
2020 में जदयू को थीं चार सीटें

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए के सीट बंटवारे के क्रम में जदयू को चार सीटें मिली थीं। इसमें कांटी, सकरा, गायघाट और मीनापुर शामिल था। वहीं भाजपा को पांच सीटें मिली थीं।
वीआइपी को दी मिली थी दो सीटें

जिसमें कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, पारू, बरूराज और औराई शामिल था। उसी तरह से उस समय मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी को भाजपा ने अपने कोटे से बोचहां और साहेबगंज की सीट दी थी।
भाजपा को नुकसान नहीं

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में भाजपा को सीटों का नुकसान नहीं हो रहा है। जबकि जनता दल यूनाइटेड को एक सीट का नुकसान हो सकता है। गायघाट सीट जदयू के खाते से एनडीए के सहयोगी लोजपा को मिलती दिख रही है।
लोजपा से कोमल सिंह

गायघाट से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उस समय राजद से जदयू में आए महेश्वर यादव को जदयू ने अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि उन्हें हार मिली थी और राजद के निरंजन राय ने जीत हासिल कर ली थी। यहां से लोजपा ने एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री कोमल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था।
महेश्वर यादव के कदम का इंतजार

न केवल जदयू कार्यकर्ता वरन अन्य दलों को इस बात का इंतजार है कि एनडीए में कौन सी सीट किसको को मिल रही है?खासकर गायघाट की सीट पर एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हंगामा हो गया था। यदि ऐसा होता है तो महेश्वर यादव और उनके बेटे के अगले कदम का सबको को इंतजार होगा।

जन सुराज से डा. एके दास कल करेंगे नामांकन


मुजफ्फरपुर : दो दिनों के अवकाश के बाद नामांकन का दौर सोमवार से फिर शुरू होगा। सीट शेयरिंग में देरी के कारण मंगलवार से मुख्य दल के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है।

जन सुराज के उम्मीदवार डा. एके दास 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए उन्होंने रविवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 15:33 , Processed in 0.205952 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表