找回密码
 立即注册
搜索
查看: 105|回复: 0

Vivo ने लॉन्च किया OriginOS 6, AI फीचर्स के साथ मिलेगा Apple वाला लुक, आपके फोन को कब मिलेगा अपडेट?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:23:15 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OriginOS 6 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही कन्फर्म किया था कि iQOO और Vivo स्मार्टफोन के लिए वह सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज करने वाला है। आज वीवो ने आखिरकार कुछ डिवाइसेस के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट रिलीज कर दिया है। यहां हम आपको वीवो के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ वीवो और आइकू के किस स्मार्टफोन को यह अपडेट कब मिलेगा। इसकी डिटेल जानकारी दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Vivo के OriginOS 6 की खूबियां

वीवो का OriginOS 6 लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन स्किन है, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट Vivo और iQOO के स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर अपडेट में कंपनी ने होम पेज, लॉक स्क्रीन, ऐप और कई बदलाव किए हैं।

यूजर्स होम स्क्रीन विजेट कस्टमाइजेशन के बहुत सारे विकल्प मिलते हैं। इसके साथ ही वीवो ने इसमें एपल के लिक्विड ग्लास डिजाइन से प्रेरित यूआई दिया है। ओरिजनओएस में विजेट पहले से ज्यादा कर्व हैं। इसके साथ ही ऐप्स आइकन सर्कुलर दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें बेहतर कम्प्यूटिंग, डुअल रेंडरिंग आर्किटेक्चर, स्मूद एनिमेशन के लिए Blue River Smooth Engine का सपोर्ट दिया है। इसकी मदद से ऐप्स में स्विच करना पहले के मुकाबले काफी आसान है।

OriginOS 6 अपडेट में कंपनी का फोकस AI आधारित फीचर्स में रहा है। एआई टूल्स की बात करें तो इसमें AI फोन असिस्टेंट, एआई समरी, एआई फोटो एलिमेंट्स, सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स शामिल हैं। वीवो ने एआई इमेज एडिटिंग टूल को भी अपग्रेड किया है।

  
किस फोन को कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट?

OriginOS 6 का ग्लोबल लॉन्च 15 अक्टूबर को होना है। कंपनी ने फिलहाल OriginOS 6 ओपन बीटा का रोल आउट कर दिया है। यहां हम आपको वीवो और आइकू के स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें यह अपडेट मिलने जा रहा है।
नवंबर 2025 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold 5
  • Vivo X200 Ultra
  • Vivo X200 Pro Satellite Communication Edition
  • Vivo X200 Pro
  • Vivo X200 Pro mini
  • Vivo X200s
  • Vivo X200
  • iQOO 13
  • iQOO Neo 10 Pro+
  • iQOO Neo 10 Pro
  • iQOO Neo 10

दिसंबर 2025 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold 3 Pro
  • Vivo X Fold 3
  • Vivo X100 Ultra
  • Vivo X100s Pro
  • Vivo X100s
  • Vivo X100 Pro
  • Vivo X100
  • iQOO 12 Pro
  • iQOO 12
  • iQOO Neo 9s Pro+
  • iQOO Neo 9s Pro
  • iQOO Neo 9 Pro
  • iQOO Neo 9
  • iQOO Z10 Turbo+

जनवरी 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold 2
  • Vivo X90 Pro+
  • Vivo X90 Pro
  • Vivo X90s
  • Vivo X90
  • Vivo S30 Pro mini
  • Vivo S30
  • iQOO 11 Pro
  • iQOO 11s
  • iQOO 11
  • iQOO Z10 Turbo Pro
  • iQOO Z10 Turbo

फरवरी 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Flip
  • Vivo S20 Pro
  • Vivo S20
  • iQOO Neo 8 Pro
  • iQOO Neo 8
  • iQOO Z9 Turbo+
  • iQOO Z9 Turbo Long Battery Life edition
  • iQOO Z9 Turbo
  • iQOO Z9

मार्च 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold+
  • Vivo S19 Pro
  • Vivo S19
  • Vivo Pad 5 Pro
  • Vivo Pad 5
  • Vivo Pad 5e
  • Vivo Pad 3 Pro
  • Vivo Pad 3
  • iQOO 10 Pro
  • iQOO 10
  • iQOO Pad 5 Pro
  • iQOO Pad 5
  • iQOO Pad 5e
  • iQOO Pad 2 Pro
  • iQOO Pad 2

अप्रैल 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

Vivo S18 Pro
Vivo S18
Vivo S18e
Vivo Y500
iQOO Neo 7 Racing Edition
iQOO Neo 7
iQOO Neo 7 SE
May 2026
Vivo Y300 GT
Vivo Y300 Pro+
Vivo Y300
Vivo Y300c
Vivo Y300t
Vivo Y300+

यह भी पढ़ें- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo का ये नया फोल्डेबल फोन, जानें कीमत
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:39 , Processed in 0.203074 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表