找回密码
 立即注册
搜索
查看: 268|回复: 0

रणजी ट्राफी के लिए यूपी टीम के लिए करन शर्मा बने कप्तान, आर्यन को मिली उपकप्तानी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:22:29 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

करन शर्मा के हाथों में टीम की कप्तानी और आर्यन जुयाल को उपकप्तान बनाया।



जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से शुक्रवार को बीसीसीआइ की सबसे बड़ी घरेलू शृंखला रणजी ट्राफी के लिए टीम की घोषणा की गई। यूपीसीए की ओर से जारी हुई 17 सदस्यीय टीम सूची में करन शर्मा के हाथों में टीम की कप्तानी और आर्यन जुयाल को उपकप्तान बनाया गया है। उप्र की टीम में रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक, अभिषेक गोस्वामी, विप्रराज निगम, कुनाल त्यागी, शिवम मावी जैसे नामों को शामिल किया गया है। जो 15 अक्टूबर को ग्रीन पार्क में होने वाले पहले रणजी मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ उतरेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि वर्ष 2005-06 में उप्र की टीम ने पहली बार रणजी का खिताब बंगाल को हराकर जीता था। उसके बाद से उप्र का खिताबी इंतजार हर वर्ष बढ़ता ही जा रहा है। कई कप्तान और कोच बदलने के बाद भी उप्र की टीम खिताब से दूर बनी हुई है। इस बार खिताबी इंतजार को दूर करने के लिए यूपीसीए की ओर से अनुभवी अरविंद कपूर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। जबकि टीम की घोषणा में भी करन शर्मा को कप्तानी सौंपी गई। जो यूपी टी-20 लीग में लगातार बेहतर बल्लेबाजी कर खुद को साबित कर चुके हैं।

इस बार उप्र की टीम घरेलू मुकाबलों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और नागालैंड और झारखंड के खिलाफ जीत हासिल कर नाकआउट की राह आसान करना चाहेगी। टीम के मुख्य कोच अरविंद कपूर और सहायक कोच मो. आमिर ने बताया कि टीम चयन से पहले हुए पांच दिवसीय कैंप में हर खिलाड़ी के प्रदर्शन को बारीकी से देखा गया। हमारे गेंदबाज और बल्लेबाज ने खुद को साबित किया है। निश्चित ही हमारी टीम इस बार खिताब तक पहुंचेगी। टीम चयन के बाद शनिवार को भी खिलाड़ियों के नेट्स कराकर उनके प्रदर्शन को परखा जाएगा।

उप्र की रणजी टीम



करन शर्मा (कप्तान), आर्यन जुयाल (उपकप्तान), अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह, आराध्य यादव, प्रशांतवीर, सिद्धार्थ यादव, शिवम मावी, आकिब खान, कुनाल त्यागी, वैभव चौधरी, विजय कुमार, विप्रराज निगम, शिवम शर्मा और आदित्य शर्मा।


नेट गेंदबाज


विनीत पनवार, जीशान अंसारी, जमशेर धनकर, नदीम, करन चौधरी और रोहित द्विवेदी।
उप्र के मुकाबले

  

  • - उप्र बनाम आंध्र प्रदेश 15 अक्टूबर ग्रीन पार्क।
  • - उप्र बनाम ओडिशा 25 अक्टूबर ग्रीन पार्क।
  • - उप्र बनाम बड़ौदा एक नंबर वडोदरा।
  • - उप्र बनाम नागालैंड आठ नंबर ग्रीन पार्क
  • - उप्र बनाम तमिलनाडु 16 नंवबर कोयम्बटूर।
  • - उप्र बनाम झारखंड 22 जनवरी मेरठ।
  • - उप्र बनाम विदर्भ 29 जनवरी, नागपुर।


  
ग्रीन पार्क रणजी मैच में रेफरी होंगे वी नारायन्नकुट्टी

ग्रीन पार्क में 15 अक्टूबर को होने वाली उप्र बनाम आंध्र प्रदेश रणजी मैच में वी नारायन्नकुट्टी मैच रेफरी होंगे। वहीं फील्ड अंपायर के रूप में वीरेंद्र शर्मा और पराशर जोशी मौजूद रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 22:05 , Processed in 0.212089 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表