找回密码
 立即注册
搜索
查看: 695|回复: 0

Bihar Politics: चेतन आनंद ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, JDU की टिकट पर इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:21:22 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर विधायक चेतन आनंद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे से संबंधित पत्र भेजा है। अब वह जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। विधायक चेतन आनंद ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की। विधायक ने लिखा- लो...दे दिया विधानसभा से इस्तीफा।

बताते चलें कि शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन व वर्तमान सांसद लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद ने वर्ष 2020 में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी के रूप में शिवहर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने जदयू के मो. शरफुद्दीन को रिकार्ड मतों से हराया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाद में नीतीश कुमार की सरकार बचाने के लिए उन्होंने पाला बदल लिया। वह जदयू में चले गए। राजद की ओर से उनकी विधानसभा सदस्यता रद करने का आवेदन विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब जबकि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

  

उधर, चेतन आनंद ने बताया कि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया कि अब वे शिवहर सीट से जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवहर से उनका टिकट पक्का है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 19:47 , Processed in 0.197785 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表