找回密码
 立即注册
搜索
查看: 624|回复: 0

TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: कौन सा 125cc बाइक आपके लिए है सही?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:19:46 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टीवीएस ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल TVS Raider 125 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इन दोनों वेरिएंट को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। इसका नया टॉप-एंड वेरिएंट TFT DD लॉन्च किया है, जो अब ड्यूल डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल ABS के साथ आता है। इसका मुकाबला, Bajaj Pulsar 125 के कार्बन फाइबर स्प्लिट सीट वेरिएंट पहले से ही बाजार में अपनी स्थिति को बनाए हुए है। हम यहां पर आपको इन दोनों (TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125) की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर हो सकती है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: कीमत

TVS Raider 125 TFT DD की एक्स-शोरूम कीमत 95,600 रुपये, जबकि Bajaj Pulsar 125 कार्बन फाइबर स्प्लिट सीट की एक्स-शोरूम कीमत 87,527 रुपये है।
TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: डिजाइन

  • TVS Raider 125 TFT DD वेरिएंट का डिजाइन बहुत ही अट्रैक्टिव और स्पोर्टी है। इसमें ड्यूल-पॉड LED हेडलाइट्स और ट्राएंगल काउद दी गई है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक पर सिल्वर ग्राफिक्स के साथ रेड और ब्लैक कलर की रिम्स भी दी गई है।
  • Bajaj Pulsar 125 में क्लासिक Pulsar डिजाइन दिया गया है। इसमें चिकना फ्यूल टैंक और स्मूथ बॉडीलाइन हैं। इसके हेडलाइट काउल और फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स इसे स्लीक और साधारण लुक देने का काम करते हैं।

TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: इंजन

    स्पेसिफिकेशन TVS Raider 125 TFT DD Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Split-seat
   
   
   इंजन
   124.8cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन
   124.4cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन
   
   
   पावर
   11.38PS  
   11.8PS  
   
   
   टॉर्क
   11.2Nm
11.75Nm (with iGo Assist)
   10.8Nm  
   
   
   गियरबॉक्स
   5-स्पीड
   5-स्पीड
   

इन दोनों ही बाइक के इंजन तकरीबन समान है, लेकिन Pulsar 125 थोड़ा ज्यादा पावरफुल है। हालांकि, Raider 125 में iGo असिस्ट फीचर है, जो सिटी राइड्स में गियर शिफ्ट को आसान बना देता है।
TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: अंडरपिनिंग

    स्पेसिफिकेशन TVS Raider 125 TFT DD Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Split-seat
   
   
   फ्रेम
   सिंगल-क्रेडल  
   पेरीमीटर  
   
   
   फ्रंट सस्पेंशन  
   टेलीस्कोपिक फोर्क
   टेलीस्कोपिक फोर्क  
   
   
   रियर सस्पेंशन  
   गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक  
   ट्विन शॉक एब्जॉर्बर  
   
   
   फ्रंट ब्रेक  
   240mm डिस्क  
   240mm डिस्क  
   
   
   रियर ब्रेक
   200mm डिस्क  
   130mm ड्रम
   
   
   फ्रंट टायर
   90/90-17 ट्यूबलेस
   80/100-17 ट्यूबलेस
   
   
   रियर टायर
   110/80-17 ट्यूबलेस
   100/90-17 ट्यूबलेस
   

TVS Raider 125 में रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS और चौड़े टायर्स दिए गए हैं। यह सभी मिलकर Bajaj Pulsar 125 से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। Raider 125 की सस्पेंशन सेटअप भी ज्यादा मॉडर्न है, जो अच्छे और खराब रास्तों पर बेहतर संतुलन प्रदान करती है।
TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: डाइमेंशन्स

    स्पेसिफिकेशन TVS Raider 125 TFT DD Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Split-seat
   
   
   व्हीलबेस  
   1326mm
   1320mm
   
   
   ग्राउंड क्लीयरेंस  
   180mm
   165mm
   
   
   फ्यूल टैंक कैपेसिटी
   10-लीटर
   11.5-लीटर
   
   
   सीट हाइट
   780mm
   790mm
   
   
   कर्ब वेट  
   123kg
   142kg
   

Raider 125 का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है, जो Pulsar 125 से 15mm ज्यादा है। साथ ही, Raider का वजन Pulsar से 19 किलोग्राम हल्का है, जिससे इसे धीमी स्पीड पर हैंडल करना ज्यादा आसान हो जाता है।
TVS Raider 125 Vs Bajaj Pulsar 125: फीचर्स

    स्पेसिफिकेशन TVS Raider 125 TFT DD Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Split-seat
   
   
   कंसोल  
   TFT
   LCD
   
   
   कनेक्टिविटी  
   हाँ  
   हाँ
   
   
   टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
   हाँ  
   नहीं
   
   
   सिंगल-चैनल ABS
   हाँ
   नहीं
   
   
   राइडिंग मोड्स  
   हाँ
   नहीं
   

TVS Raider 125 को नए फीचर्स मिलने के बाद अब यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आने वाली मोटरसाइकिल हो गई है। इसमें 5 इंच का TFT कंसोल है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइडिंग मोड्स के साथ आता है। इसके साथ ही Glide Through Technology (GTT) भी है, जो लो स्पीड पर क्लच मोडुलेशन की आवश्यकता नहीं होने देती।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:37 , Processed in 0.192469 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表