找回密码
 立即注册
搜索
查看: 958|回复: 0

अंकल, इतना पैसा बैंक में रहता है तो आप लोग खुश रहते होंगे, छात्रा के सवाल का यूपी के अधिकारी ने दिया ये जवाब

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:19:33 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सूत्र, लखनऊ। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को कल्ली पश्चिम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को बैंक शाखा का भ्रमण कराया गया और उन्हें बैंकिंग की जानकारी दी गई। एक छात्रा कहा कि अंकल, इतने पैसे बैंक में रहते हैं, तो आप लोग तो बहुत खुश रहते होंगे। बैंक अधिकारी ने कहा कि बेटा यह पैसे बैंक के नहीं, आप सबके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हम बस इन्हें सुरक्षित रखते हैं। नियमानुसार ब्याज सहित लौटाते हैं। बच्चों ने जवाब सुनकार तालियां बजाईं। बच्चों ने यह भी जाना कि बैंक में कितने प्रकार के खाते खोले जाते हैं और छोटी उम्र में भी जीरो बैलेंस खाता खोला जा सकता है।

बैंक मैनेजर ने बच्चों को बताया कि अगर आपको जेबखर्च या किसी से उपहार में पैसे मिलते हैं, तो उन्हें बचाकर खाते में जमा करें। यही आपकी बचत की शुरुआत होगी, बचत करना बहुत अच्छी बात है,तभी एक छात्रा ने पूछा कि खाता क्या हम छोटे-छोटे बच्चों का खुल सकता है?

अधिकारियों ने कहा जरूर खुल सकता है। बच्चों ने नोट गिनने की मशीन और अन्य आधुनिक उपकरणों को भी देखा, जिससे वे बहुत उत्साहित हुए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप, भूपेश ओझा, प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र तिवारी, मीना मंच सुगमकर्ता, नीलम त्रिपाठी और रितु पाटिल समेत विद्यार्थी मौजूद थे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:37 , Processed in 0.194326 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表