找回密码
 立即注册
搜索
查看: 104|回复: 0

पृथ्वी शॉ की सरफराज खान के भाई से हो गई लड़ाई, बैट लेकर मारने दौड़, देखें Video

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:18:28 | 显示全部楼层 |阅读模式
  पृथ्वी शॉ की मुंबई के खिलाड़ी से हुई लड़ाई





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ जहां होते हैं वहां विवाद न हो, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। एक बार फिर शॉ के रहते हुए विवाद हुआ है। मामला है रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच का। शॉ इस सीजन मुंबई से नहीं खेलेंगे। वह महाराष्ट्र से खेल रहे हैं। अभ्यास मैच में वह मुंबई के अपने पुरानी साथियों से भिड़ बैठे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शॉ ने इस मैच में शानदार 181 रनों की पारी खेली। वह अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और रन बना रहे थे। अर्शिन कुलकर्ण के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी 305 रनों की हुई। शॉ सेट होने के बाद टी20 अंदाज में खेल रहे थे और तभी आउट हो गए।


बल्ला लेकर दौड़े

शॉ ने मुशीर खान की गेंद पर स्वीप खेला। गेंद डीप वैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में गई और उन्होंने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद शॉ जाने लगे थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह मुशीर के पास गए और कुछ कहने लगे। देखते ही देखते वह मुशीर की तरफ बल्ला मारने लगे। बल्ला मुशीर को लगा नहीं। इस बीच मुंबई की टीम के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया। अंपायर भी इसमें बीच में आए। शॉ क अलग किया गया लेकिन वह काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। शॉ की इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है।





Heated exchange between Prithvi Shaw and Mumbai players after his wicket! pic.twitter.com/l9vi1YgeYs— INSANE (@1120_insane) October 7, 2025



विवादों से रहा है नाता

शॉ का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ साल पहले उनका एक यूट्यूबर से विवाद हो गया था। इस विवाद का भी वीडियो सामने आया था जिसमें शॉ बीच सड़क पर हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले ने काफी तूल पकड़ा था और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हुई थी।



शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, इस तरह के विवाद उनकी छवि को लगातार धूमिल कर रहे हैं जिससे वापसी मुश्किल होती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले पृथ्वी शॉ ने दिखाई फॉर्म, पुरानी टीम के खिलाफ ठोका शतक

यह भी पढ़ें- \“मेरी जिम्मेदारी नहीं है...\“, Prithvi Shaw ने रूमर्ड GF Akriti Agarwal संग की मस्ती, VIDEO तेजी से वायरल
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 02:52 , Processed in 0.188967 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表