找回密码
 立即注册
搜索
查看: 710|回复: 0

दिल्ली से दरभंगा पहुंची अकासा की फ्लाइट से लैंड करते समय पक्षी टकराया, बड़ा हादसा टला

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:17:37 | 显示全部楼层 |阅读模式
  यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।





जागरण संवाददाता, दरभंगा। एयरपोर्ट से रविवार को 13 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 रद रही। इसकी सूचना विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले दे दी थी।

वहीं दिल्ली से आ रहे अकासा के विमान क्यूपी 1405 से दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करते समय रनवे पर पक्षी टकरा गया। इससे विमान में बैठे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

  



हालांकि केबिन क्रू ने विमान के अंदर उद्घोषणा कर यात्रियों को शांत कराया। वहीं पायलट ने सूझबूझ से विमान को लेकर सुरक्षित लैंड कराया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पक्षी के विमान से टकराने की वजह उसमें तकनीकी खराबी आ गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
करीब दो घंटे तक मशक्कत की

जिससे दुरुस्त करने के लिए अकासा एयरलाइंस की टीम ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की, लेकिन गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी। जिस वजह से फ्लाइट रद कर दी गई। रनवे पर जगह नहीं मिलने से दोपहर से शाम तक पांच फ्लाइट आसमान में चक्कर काटने को मजबूर हुई।  



  

इसमें हैदराबाद की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट होने के बाद रद कर दी गई। जबकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से दरभंगा के लिए उड़ान भरी फ्लाइट की लैंडिंग हुई। इसमें तीन यात्रियों को लेकर उड़ी।


अकासा एयरलाइंस के अधिकारी की ओर से विमान से पक्षी के टकरा जाने की जानकारी मिली है। जिस वजह से विमान में तकनीकी खराबी पहुंचने के कारण उसकी उड़ान को रोका गया है। खराबी को दूर कर अब यह विमान सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। रनवे पर विमान खड़ा रहने की वजह पार्किंग की जगह छोटी पड़ गई है। इस कारण पूरे दिन विमानों को आसमान में चक्कर लगाना पड़ गया।



नावेद नजीम, निदेशक, दरभंगा एयरपोर्ट

यात्रियों में रही नाराजगी

फ्लाइट रद होने पर यात्रियों में गहरी नाराजगी देखी गई। अकासा की फ्लाइट से दरभंगा से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे मधुबनी जिले के जयनगर निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि हमलोग एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। इस दौरान चार बार समय बदला गया।

तीन बजे में अकासा एयरलाइंस के अधिकारियों ने विमान में तकनीकी खराबी पहुंचने की बात कहकर अचानक 3:30 बजे फ्लाइट रद होने की घोषणा की। बताया गया कि अब यह खराबी दूर करने के बाद फ्लाइट सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। कहा कि दिल्ली में निजी कंपनी से काम करता हूं।



यात्रा बाधित होने से मेरा एक दिन में चार से पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, दोपहर बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर पूरे दिन रनवे पर पार्किंग की जगह छोटी पड़ जाने की वजह से एक एक कर पांच विमान आसमान में चक्कर लगाते रहे। जैसे जैसे रनवे पर पार्किंग की जगह खाली होती रही। वैसे वैसे एक एक कर सभी फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दी गई।
एक घंटा पांच मिनट तक चक्कर लगाना पड़ा

बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 534 निर्धारित समय पर एयरपोर्ट के आसपास पहुंच गई। इसके बाद रनवे पर पार्किंग की जगह खाली नहीं रहने की वजह से विमान ने आसमान में करीब एक घंटा पांच मिनट तक चक्कर लगाने के बाद लैंड किया।



मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 ने रास्ते से घूमकर पटना एयरपोर्ट के आसपास में 12:50 में चक्कर लगाना शुरू कर दिया। जो एक घंटा 47 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद 2:52 में दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड की।

  

मुंबई से उड़ान भरकर दरभंगा आ रही अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 रास्ते से घूमकर समस्तीपुर के आसपास पहुंचने पर 1:15 से लगातार आसमान में चक्कर काटने लगी। करीब दो घंटा 25 मिनट तक चक्कर काटने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर 3:44 में लैंड की। दिल्ली से दरभंगा के लिए उड़ान भरकर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 दरभंगा पहुंचने पर 4:05 में एयरपोर्ट के नजदीक में चक्कर लगाती रही।


वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

आसमान में करीब 33 मिनट तक मंडराने के बाद रनवे खाली होने के बाद 4:38 में लैंड की। हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 पटना के नजदीक पहुंचकर 2:05 से आसमान में चक्कर काटती रही। 2:48 में डायवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई।

वहां ढाई घंटे से अधिक समय तक यात्रियों को विमान रोककर रखा गया है। शाम 5:10 में यह फ्लाइट वापस हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। उधर दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे,यात्रियों के बीच अचानक फ्लाइट रद होने की सूचना से हड़कंप मच गया। नाराज यात्रियों ने व्यवस्था और विमान कंपनी के प्रति नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सभी एयरपोर्ट से वापस घर के लिए लौटने लगे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 22:05 , Processed in 0.227017 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表