|
|
यूक्रेन में रूस ने यात्री ट्रेन को बनाया निशाना। (फोटो- रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन के उत्तरी सूमी क्षेत्र के एक स्टेशन पर ड्रोन से हमला किया है। रूसके इन ड्रोन ने यूक्रेन में यात्री ट्रेनों को निशाना बनाया है। इस घटना में 30 लोग बुरी तरीके से जख्मी हुए हैं। इस हमले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि सुमी क्षेत्र के शोस्तका में रेलवे स्टेशन पर एक क्रूर रूसी ड्रोन हमला हुआ। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्षतिग्रस्त, जलती हुई यात्री बोगी और अन्य बोगियों की खिड़कियां उड़ती हुई दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जेलेंस्की ने कहा कि इस घटना में कई रेलकर्मी भी घायल हुए हैं।
रूसी हमले में 30 लोग हुए घायल
वहीं, क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह ह्रीहोरोव ने बताया कि रूस के ड्रोन ने शोस्तका से राजधानी कीव जा रही एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय जिला प्रशासन की प्रमुख ओक्साना तरासियुक ने यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक को बताया कि हमले में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति जेलेंस्की का फूटा गुस्सा
रूसी ड्रोन के इस हमले के बाद यूक्रनी राष्ट्रपति का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रूसियों को इस बात की जानकारी नहीं रही होगी कि वे नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। यह आतंकवाद है, जिसे दुनिया को नजरअंदाज करने का कोई अधिकार नहीं है।
इससे पहले रूस ने यूक्रेन में पावर ग्रिड को बनाया निशाना
इससे पहले शनिवार को रूस ने यूक्रेन में एक पावर ग्रिड को निशाना बनाया। रूस की ओर से किए गए इस हमले के कारण 50,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। बता दें कि यूक्रेन की सेना ने रूस के उत्तर-पश्चिमी लेनिनग्राद क्षेत्र में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर हमला करने का भी दावा किया। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: यूक्रेन के पावर ग्रिड पर रूस का सबसे बड़ा हमला, 50 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल
यह भी पढ़ें: प्राइड फ्लैग लगाने पर FBI चीफ का एक्शन, काश पटेल ने ब्यूरो ट्रेनी को नौकरी से किया बर्खास्त |
|