找回密码
 立即注册
搜索
查看: 684|回复: 0

लंबे समय तक रहना है हेल्दी और फिट, तो उम्र और जेंडर के हिसाब से जानें रोज कितने पुशअप्स लगाना है सही

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:14:32 | 显示全部楼层 |阅读模式
  उम्र के अनुसार कितने पुशअप्स हैं सही (Picture Credit- Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भले ही आपको ऐसा महसूस हो कि पुशअप तो एक बेसिक एक्सरसाइज है और यह सिर्फ अपर आर्म और चेस्ट को ही मजबूती देता है। लेकिन क्या आपको पता है अगर सही तरीके से पुशअप्स किए जाएं तो इसमें आपकी बॉडी के सभी मसल्स इस्तेमाल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे आप कहीं भी कर सकते हैं, यह मुफ्त भी है। पुशअप की संख्या आपकी उम्र, जेंडर, ट्रेनिंग और आपके जॉइंट हेल्थ पर निर्भर करती है। आइए इस आर्टिकल में पुशअप से जुड़े आपके कंफ्यूजन को दूर करते हैं।


पुशअप करने से इन मसल्स को मिलती है मजबूती

  • छाती
  • आर्म्स
  • पेट
  • हिप्स
  • पैर

ये मिलते हैं फायदे

  • कैलोरी बर्न होती है
  • कंधा और कमर का इंजरी से बचाव होता है
  • बैलेंस और पॉश्चर बेहतर होता है
  • शरीर का लचीलापन बढ़ता है
  • खेल और उससे जुड़ी एक्टिविटी में आप बेहतर कर पाते हैं

जितनी उम्र उतने पुशअप्स

अगर कोई हेल्दी पुरुष अपने 20-25 साल की उम्र में है तो वो 20-30 पुशअप कर सकता है, वहीं इसी एज ग्रुप की फीमेल 15-20 पुशअप कर सकती हैं। इतना ही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ पुशअप की संख्या अपने आप कम होने लगती है। ऐसा सिर्फ जॉइंट की क्षमता में कमी की वजह से नहीं है, बल्कि मसल लॉस भी इसका कारण है।


जब कर रहे हों शुरुआत

अगर आपने अभी-अभी पुशअप करने की शुरुआत की है और आपको इसे करना मुश्किल लग रहा है तो आप दीवार के सहारे पुशअप करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने दोनों हाथों को दीवार पर रखें। आपके पैर दीवार से थोड़ी दूरी पर होने चाहिए। इससे आपके शरीर का वजन कम से कम इस्तेमाल होगा। अब अपने दोनों हाथों से दीवार के सहारे पुश करने की कोशिश करें।
सबसे मुश्किल पुशअप

हाथों की स्ट्रेंथ बन जाने के बाद आप फर्श के सहारे पुशअप कर सकते हैं। अपने पैरों के सहारे पुशअप करने के बजाय अपने घुटनों से बॉडी को सपोर्ट करते हुए पुशअप करें।


ऐसे रखें अपनी सेफ्टी का ख्याल

हर एक्सरसाइज में इंजरी का खतरा तो होता ही है, इसलिए पुशअप्स के दौरान भी एहतियात जरूर बरतें। अगर आपको चोट लगी हुई तो पुशअप की तीव्रता कम कर दें या फिर थोड़े दिनों के लिए इससे ब्रेक ले लें। आप चाहें तो अपने एक्सरसाइज रूटीन में पुशअप को शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह 15 से 20 पुश अप करने के हैं कई फायदे, बॉडी पोस्चर में सुधार के साथ मिलेंगे और भी 6 फायदे



यह भी पढ़ें- एक महीने तक रोजाना 20 Push-Ups के साथ करें दिन की शुरुआत, पहले हफ्ते से ही दिखने लगेंगे 5 गजब बदलाव
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:50 , Processed in 0.142271 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表