找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1002|回复: 0

पति ने साथियों से कराया पत्नी और बच्चों पर हमला, महिला समेत तीन घायल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:14:30 | 显示全部楼层 |阅读模式
  शराबी पति के कहने पर उसके दोस्तों ने उसकी पत्नी और बच्चों को घर से निकालने की कोशिश की।





जागरण संवाददाता, हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ में शराबी पति के कहने पर उसके दोस्तों ने उसकी पत्नी और बच्चों को घर से निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद पीड़िता न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। उसने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव वैठ निवासी नगमा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह चार बेटियों की मां है। उसका पति इसरार लंबे समय से नशे की लत का शिकार है। वह घर नहीं चलाता था, बस उससे झगड़ा करता था। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे और उसके बच्चों को छोड़ दिया।



गांव वैठ स्थित मकान का मालिकाना हक उसके बेटे अनवर के पास है, लेकिन बिजली का कनेक्शन उसके पति के नाम पर है। यही मकान पीड़िता और उसकी बेटियों का आखिरी सहारा है। 25 सितंबर 2025 की रात करीब 9 बजे इसरार अपने पांच दोस्तों को बुलाकर ले गया। पांचों आरोपी घर में घुस आए और उसे जबरन घर से निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर, उन्होंने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान, पीड़िता की नाक से खून बहने लगा।



घटना की जानकारी मिलने पर, पीड़िता के पड़ोसी नदीम और बकर मदद के लिए दौड़े। हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला किया। बकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया, जबकि नदीम की एक उंगली टूट गई।

आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने बकर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे 27 सितंबर को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।



28 सितंबर को, पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और शिकायत दर्ज कराने थाने गई। हालाँकि, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि थाने को मामले की जाँच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:49 , Processed in 0.209652 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表