找回密码
 立即注册
搜索
查看: 417|回复: 0

नगर पालिकाओं-पंचायतों को नक्शा पास करने का अधिकार देने की तैयारी_deltin51

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:14:14 | 显示全部楼层 |阅读模式
  





नगर पालिकाओं-पंचायतों को नक्शा पास करने का अधिकार देने की तैयारी  

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: राज्य सरकार नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को भवन मानचित्र पास करने का अधिकार देने पर विचार कर रही है।  

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ को लेकर सोमवार को नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने अपने निकायों में हुए बदलावों और विकास की कहानियां मुख्यमंत्री से साझा कीं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कर-करेतर आय में वृद्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक नगर में आते हैं जिन्हें निगम स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना की चर्चा करते हुए सुझाव दिया कि अयोध्या नगर निगम में महापौरों का सम्मेलन आयोजित करें ताकि वहां का विकास माडल अन्य निकायों का भी मार्गदर्शन करे। फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर ने बताया कि नगर निगम की आय 18 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ रुपये वार्षिक हो गई है। निगम द्वारा बनाया जा रहा माल स्थायी आय बढ़ाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए बधाई दी। झांसी के महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी, डिफेंस कारिडोर नोड और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के विशेष स्नेह का परिणाम हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में झांसी के राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान की उपलब्धि ठोस व तरल अपशिष्ट निस्तारण के प्रयासों का परिणाम है। बताया कि निगम की आय तीन वर्षों में 25 करोड़ से बढ़कर 80 करोड़ रुपये वार्षिक हो गई है। इसे 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।karnal-state,GT Road, Karnal, pickup, injured,Haryana news   



प्रयागराज के महापौर उमेश गणेश केसरवानी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आइटी सिटी के विकास का संकल्प पारित किया गया है। उन्होंने 2.19 लाख पौधे लगाकर नया वन क्षेत्र सृजित करने और ‘नए प्रयागराज’ के निर्माण के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में शिवालिक पार्क जैसे और हरित प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। गाजियाबाद की मोदीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव ने स्थानीय आय वृद्धि और खाली भूमि के सदुपयोग पर सुझाव रखते हुए मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन मांगा। मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि नगर पालिका की आय 5.89 करोड़ से बढ़कर 11 करोड़ रुपये वार्षिक हो गई है। नागरिकों को मुफ्त वाईफाई भी उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी धाम के पास मल्टीलेवल पार्किंग और यात्री विश्राम स्थल के निर्माण कराए जाने का सुझाव दिया।



देवरिया नगर पालिका की अध्यक्ष अलका सिंह ने स्थानीय विकास कार्यों का ब्यौरा दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने खाली भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सुलतानपुर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जिला मुख्यालय वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने जा रही है। मेरठ की फलौदा नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि नगर पंचायत की आय 20 लाख से बढ़कर 44 लाख रुपये वार्षिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने तकनीक और नवाचार आधारित योजनाएं अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि सरकार नगर पालिका और नगर पंचायतों को भवन मानचित्र पास करने का अधिकार देने पर विचार कर रही है। मथुरा की महावन नगर पंचायत की अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि 10 हजार की आबादी वाली उनकी नगर पंचायत के लोग भी विकसित यूपी अभियान का हिस्सा बन गर्व महसूस कर रहे हैं।



संभल की बबराला नगर पंचायत के अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय और सहारनपुर की रामपुर मनिहारन नगर पंचायत की अध्यक्ष रेनू ने भी अपने क्षेत्रों के बदलाव साझा किए। शाहजहांपुर की पुवायां नगर पंचायत के अध्यक्ष ने बताया कि नगर में नया मार्केट बनाया जा रहा है, जिससे आय सृजन का स्थायी माध्यम तैयार होगा।

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 04:49 , Processed in 0.201195 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表