找回密码
 立即注册
搜索
查看: 86|回复: 0

Bihar Election: अररिया में अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- बिहार वाले इस बार चार-चार दीपावली मनाएंगे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:13:17 | 显示全部楼层 |阅读模式
  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अररिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया





प्रशांत पराशर, अररिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्टी की ओर से हवाई फील्ड मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर कोसी, भागलपुर और सीमांचल के अन्य जिलों में भाजपा का परफॉर्मेंस एक नंबर पर रहा, इस बार किशनगंज में भी कमल खिलाना है।

चुनाव आते ही राजनीतिक दल नेताओं की बैठक करते हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करती है। सभी दल नेताओं के बल पर चुनाव जीतते हैं, हमारी पार्टी में चुनाव जिताने की ताकत नेता में नहीं कार्यकर्ताओं में है।


बिहार वाले मनाएंगे चार दिवाली

अमित शाह ने कहा कि बिहार वाले इस बार चार-चार दीपावली एक साथ मनाएंगे। पहली दीपावली प्रभु श्री राम के अयोध्या वापसी पर। दूसरी दीपावली शुक्रवार को ही मोदी जी ने जीविका दीदी को 10-10 हजार उनके बैंक खाते में डाला है, इस खुशी में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तीसरी दीपावली मोदी जी ने जीएसटी में 395 से ज्यादा चीजों के दाम 15 से 20 प्रतिशत कम कर दिए और चौथी दीपावली 160 से ज्यादा सीटों पर जीतकर एनडीए की सरकार बनाकर मनाएंगे। इस बार क्रॉप भी बंपर होने वाला है। हम संकल्प लें कि इस बार दीपावली के मौके पर स्वदेश निर्मित वस्तु ही खरीदेंगे।



उन्होंने कहा कि बिहार को लालू एंड कंपनी ने लूटा, ढेर सारे घोटाले किए और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घोटाले कर देश को लूटा। देश में 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है और विरोधी सरकार पर चार आने के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकती है। हमने पारदर्शिता के साथ काम किया है।

शाह ने कहा कि मोदी जी ने बिहार के लिए ढेर सारा विकास का काम किया है। पूर्णिया की धरती से ही मोदी जी ने कोयला विद्युत का संयंत्र लगाया, मोदी जी ने पूर्णिया को एयरपोर्ट देने का वादा किया था, जो शुरू हो गया। बिहार में पांचवां बिहटा एयरपोर्ट बहुत जल्द चालू होगा। बिहार में छठे एयरपोर्ट की भी प्लानिंग मोदी जी कर रहे हैं।


मोदी सरकार लगातार कर रही विकास: शाह

उन्होंने कहा कि कोसी-मेची लिंक परियोजना का भी मोदी जी ने 2025 के बजट में घोषणा कर दी है। एक करोड़ 17 लाख माताओं को गैस सिलेंडर, 48 लाख माताओं को मातृ वंदना योजना और कल 75 लाख जीविका दीदी के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे।

बिहार की एनडीए सरकार में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 400 से बढ़कर 1100 रुपए करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाजपा की सरकार ने मिलकर बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुरोनाधाम में 900 करोड़ की लागत से सीता माता के मंदिर का निर्माण कर रहे हैं।



शाह ने कहा कि राहुल बाबा भारतीय जनता पार्टी का समय नहीं बताएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे कहकर मखोल उड़ाते थे। राम मंदिर बनवाने को लेकर ताना लगाते थे, मोदी जी को आप लोगों ने 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने भूमि पूजन भी किया, मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भी किया, अब वहां ध्वजारोहण होने जा रहा है।

हमारी सरकार में 12वीं पास को चार हजार, डिप्लोमा को पांच हजार और स्नातक को छह हजार इंटर्नशिप देने की घोषणा की। एक सोनिया और दूसरे लालू जी के लाल से पूछना चाहिए कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया।



कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। इस मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्णिया विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषिदेव, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, विधायक निशा सिंह सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: बीते चुनाव नहीं मिला था भाव, इस बार महागठबंधन की नींद उड़ा गए ओवैसी



यह भी पढ़ें- बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग को लेकर तेज हुई राजनीति, NDA ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 07:00 , Processed in 0.189185 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表