找回密码
 立即注册
搜索
查看: 33|回复: 0

Bihar Election: बिहार में अमित शाह ने सेट किया चुनावी मुद्दा, लालू यादव और राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:13:13 | 显示全部楼层 |阅读模式
  बिहार में अमित शाह ने सेट किया चुनावी मुद्दा





जागरण संवाददाता, अररिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी की ओर से हवाई फील्ड मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओंं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। जिसमें पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल के चार हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करीब 20 मिनट के संबोधन में उनके निशाने पर घुसपैठिये के साथ लालू यादव और राहुल गांधी रहे, तो केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा विधान सभा का यह चुनाव बिहार से घुसपैठियों को खदेड़ने का है, NDA को बहुमत दिलाएं, घुसपैठियों काे चुनचुन कर भगाएंगे।



अमित शाह ने कहा कि यहां राहुल बाबा के यात्रा का उद्देश्य था कि घुसपैठिए जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से आए हैं, उनको मत का अधिकार मिले। लालू यादव और राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, मैं उन्हें निकालना चाहता हूं।

उन्होंने चुनौती देतेे हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार में कहीं भी यात्रा निकाल दो, ये घुसपैठिये बच नहीं पाएंगे। यह बिहार को प्रगति पर ले जाने, घुसपैठिये को निकालने और लालू राज-जंगल राज न आए इसका चुनाव है, देश को और मोदी जी को मजबूत करने का यह चुनाव है।



उन्होंने कहा कि हम 160 का आंकड़ा पार करेंगे और फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू जी के समय में बिहार की प्रति व्यक्ति आय आठ हजार रूपए थी, आज 68,000 रूपए है।
मोदी सरकार की योजनाओं का किया बखान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को 11वें से चौथे स्थान पर लाकर देश को सुरक्षित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को दो लाख 80 हजार रूपए मिले थे, जबकि नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों केे कार्यकाल में 16 लाख करोड़ रूपए बिहार को मिले हैं।



भागलपुर में बिहार का दूसरा सबसे बड़ा 2400 मेगावाट का बिजली संयत्र स्थापित हो रहा है। कोसी मेची लिंक परियोजना से बाढ़ का पानी सिंचाई के रूप में मिलेगा।

सभा के बाद उन्होंने पार्टी के सांसद, विधायक, जिला कोर कमेटी, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें इन्हें जीविका दीदी से मिलने, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी से मिलकर उनके साथ बैठक करने, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को शामिल करते हुए ग्रुप तैयार करने, मंडल अध्यक्ष की बैठक बुलाने सहित प्रत्येक बूथ पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए जीत के लिए उत्साहित किया।



इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, पर्यावरण एवं वन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू,पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद सहित भाजपा विधायक आदि मंचासीन थे।

यह भी पढ़ें- \“सीएम का फ्यूज उड़ गया है, केंद्र सरकार दर्ज करे मुकदमा\“; तेजप्रताप यादव ने क्यों कही ये बात?



यह भी पढ़ें- सीमांचल में बढ़ी चुनावी सरगर्मी! घुसपैठ के हथियार से महागठबंधन की बिसात को भेदने की तैयारी में NDA
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 06:56 , Processed in 0.186809 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表