找回密码
 立即注册
搜索
查看: 732|回复: 0

Dussehra 2025: भारत की इन जगहों पर नहीं होता रावण दहन, कहीं करते हैं पूजा, तो कहीं मनाते हैं शोक

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:12:32 | 显示全部楼层 |阅读模式
  कहां नहीं जलाते रावण का पुतला? (Picture Courtesy: Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भारत में बड़े ही हर्षोल्लास हिंदू त्योहार है। इस दिन पूरे देश में रावण के पुतले जलाकर बुराई की हार का जश्न मनाया जाता है और मेलों का आयोजन करके इस उत्सव (Dussehra 2025) को धूमधाम से मनाया जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी मेले में रावण दहन देखने आते हैं और झूले झूलते हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि भारत के कुछ ऐसे भी समुदाय और गांव हैं जहां यह त्योहार नहीं मनाया जाता। जी हां, सुनकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन इसके पीछे कई सांस्कृतिक मान्यताएं भी हैं। आइए जानें इस बारे में।


मंदसौर (मध्य प्रदेश)

मंदसौर जिले के कुछ गांवों में दशहरा न मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि यहां के लोग रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका होने का दावा करते हैं। इसलिए, वे रावण को अपना दामाद मानते हैं और उसके पुतले को जलाना अपमानजनक समझते हैं। इसके बजाय, वे रावण की शिव भक्ति का सम्मान करते हैं और इस दिन शोक मनाते हैं।

  


बिसरख (उत्तर प्रदेश)

गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित बिसरख गांव के लोग खुद को रावण का वंशज मानते हैं। लोक कथाओं के अनुसार, यह गांव रावण का जन्मस्थान है। इसलिए, दशहरे के दिन यहां रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, बल्कि उसकी पूजा की जाती है।
अमरावती (महाराष्ट्र)

अमरावती जिले के गढ़चौरी क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग रावण को अपना पूर्वज मानते हैं। उनकी मान्यता है कि रावण एक महान विद्वान और शिवभक्त थे। इसलिए, वे दशहरा नहीं मनाते और न ही रावण का पुतला जलाते हैं। उनके लिए यह दिन रावण के सम्मान और याद का है।


बैजनाथ (हिमाचल प्रदेश)

कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ के लोगों की स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, रावण ने यहां शिव की तपस्या की थी और उन्हें प्रसन्न किया था। इस कारण से, यहां के लोग रावण के लिए श्रद्धा रखते हैं और दशहरे के दिन रावण दहन नहीं करते। वे रावण दहन को अशुभ मानते हैं।
काकिनाडा (आंध्र प्रदेश)

काकिनाडा शहर के कुछ हिस्सों में भी रावण के लिए श्रद्धा देखी जाती है। यहां कुछ समुदाय रावण को एक महान पंडित और योगी के रूप में याद करते हैं। इसलिए, वे दशहरे के उत्सव में भाग नहीं लेते और न ही रावण का पुतला जलाते हैं।



यह भी पढ़ें- सनातन आस्था का आदिवासी पर्व है राजा दशहरा, राम-रावण से नहीं, बल्कि देवी दंतेश्वरी से जुड़ा है नाता

यह भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा मेला घूमने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें 5 गलतियां, किरकिरा हो सकता है पूरा मजा
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 04:55 , Processed in 0.187724 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表