找回密码
 立即注册
搜索
查看: 536|回复: 0

एक्ट्रेस डिंपल हयाती पर दर्ज हुआ केस, नौकारानी ने लगाया उत्पीड़न और गाली-गलौच का आरोप

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:11:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  डिंपल हयाती के खिलाफ शिकायत दर्ज (फोटो-इंस्टाग्राम)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री डिंपल हयाती और उनके पति डेविड पर उनकी नौकरानी ने उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ओडिशा की रहने वाली है प्रियंका

शिकायतकर्ता, ओडिशा के रायगढ़ जिले की 22 वर्षीय प्रियंका बिबर है। वह श्री साई गुडविल सर्विसेज के जरिए काम की तलाश में 22 सितंबर को ओडिशा के रायगढ़ जिले से हैदराबाद आई थी। उसे डिंपल हयाती और उनके पति डेविड के घर नौकरानी के तौर पर नौकरी मिल गई।



  

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, एक्ट्रेस को वापस मिलेगा पासपोर्ट


हर समय किया जाता था अपमान

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने आरोप लगाया है कि नौकरी शुरू करने के बाद से ही उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार और अपमान किया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि डिंपल हयाती और डेविड अक्सर उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं देते और उनके साथ गाली-गलौज करते थे। नौकरानी का कहना है कि वो उसे कथित तौर पर यह कहकर उसका अपमान करते थे कि तुम्हारी जिंदगी मेरे जूतों के बराबर भी नहीं है।



  
नौकरानी को दी गंदी गालियां

29 सितंबर की सुबह उनके पालतू कुत्ते के भौंकने से शुरू हुए विवाद के बाद मामला और बिगड़ गया। प्रियंका का आरोप है कि इस घटना के दौरान, दंपति ने उसे गंदी गालियां दीं और उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं जब प्रियंका ने अपने फोन पर झगड़े को रिकॉर्ड करने का प्रयास किया, तो डेविड ने कथित तौर पर डिवाइस छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। उन्होंने उसके साथ शारीरिक रूप से मारपीट करने का भी प्रयास किया। उनके बयान के आधार पर, फिल्मनगर पुलिस ने डिंपल हयाती और डेविड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 79, 351 (2) और 324 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।



यह भी पढ़ें- अब फिल्मों में नजर आएगी AI एक्ट्रेस, हॉलीवुड से मिलने लगे ऑफर; सिनेमा जगत में मची खलबली
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 06:59 , Processed in 0.190254 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表