找回密码
 立即注册
搜索
查看: 504|回复: 0

2026 Honda ADV 350 लॉन्च; 4 नए कलर, TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 18:11:17 | 显示全部楼层 |阅读模式
  Honda ADV 350 का 2026 मॉडल नए रंग विकल्पों के साथ लॉन्च





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। होंडा टू-व्हीलर ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर Honda ADV 350 के 2026 वर्जन को यूरोपियन मार्केट में नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। साल 2025 में इसे कई तकनीकी अपडेट दिए गए थे और अब 2026 मॉडल में नए कलर ऑप्शन को शामिल किया गया है। इसे यूरोपियन बाजार में 7,000 यूरो (करीब 7.30 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


2026 Honda ADV 350 के नए कलर ऑप्शन

  

इसे चार नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके Pearl Falcon Grey कलर ऑप्शन में हल्के ग्रे शेड के साथ पीले-हरे ग्राफिक्स, फ्रंट और साइड पैनल पर खास टच और बड़े ADV लिखा हुआ है। साथ ही Iridium Gray Metallic वाले में डार्क ग्रे शेड, सिंगल-टोन प्रोफाइल और 3D बैजिंग दी गई है और Matte Coal Black Metallic में ऑल-ब्लैक लुक दिया गया है, जो स्कूटर की पावरफुल रोड प्रेजेंस को और मजबूत करता है। इसके अलावा, Matte Pearl Cool White कलर में डुअल-टोन कैरेक्टर दिया गया है, जो मस्कुलर डिजाइन को बैलेंस करता है और प्लेफुल लुक देता है।


2026 Honda ADV 350 के फीचर्स

  

  • इसके डिजाइन को पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें मस्कुलर पैनलिंग, डुअल LED हेडलैम्प्स विद DRLs, बड़ा विंडस्क्रीन, हैंड गार्ड्स, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और स्टेप-अप सीट दी गई है। इसकी सीट हाइट 795 mm है और इसकी हैंडलिंग आसान है। इसमें 48-लीटर अंडरसीट स्टोरेज, ग्लवबॉक्स और USB टाइप-C चार्जिंग के साथ ही लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन और हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।


  



  • ADV 350 में 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्ट की और Honda RoadSync दिया गया है। इससे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें ऑटो-कैंसलिंग इंडिकेटर्स और इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल भी मिलता है। इस एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर में बेहतर ट्रैक्शन के लिए होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिय गया है।

2026 Honda ADV 350 का इंजन

  



इस एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर में 330cc, eSP+ SOHC फोर-वाल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 29.2 hp की पावर और 31.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हाई फ्यूल एफिशिएंसी और स्पोर्टी परफॉर्मेंस दोनों देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर करीब 29 kmpl (WMTC मोड) तक का माइलेज देता है।
क्या भारत में होगा लॉन्च?

कंपनी ने साल 2022 में Honda ADV 350 के डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया था। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च के कोई संकेत नहीं हैं। फिलहाल कंपनी ने भारतीय बाजार में X-ADV लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.90 लाख रुपये है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 17:30 , Processed in 0.129506 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表