找回密码
 立即注册
搜索
查看: 248|回复: 0

GST Rate Cut: Maruti Swift हुईं काफी सस्ती, किस वेरिएंट को खरीदने में कितना होगा फायदा?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:09:58 | 显示全部楼层 |阅读模式
  नए GST दरों की वजह से Maruti Swift की कीमत में 80,000 रुपये तक की कटौती हुई।





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों के लिए GST में हाल ही हुए बदलाव का फायदा पास किया है और देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक Maruti Swift की कीमतों में बड़े पैमाने पर कटौती की है। अब Swift की कीमतें 5.79 लाख रुपये से लेकर 8.65 लाख रुपये के बीच हो गई हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि मारुति स्विफ्ट के किस वेरिएंट को खरीदने पर आपको सबसे ज्यादा फायदा होगा? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti Swift की नई कीमतें
Maruti Swift मैनुअल वेरिएंट

    वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बचत
   
   
   LXI
   ₹6.49 लाख
   ₹5.79 लाख
   ₹70,000
   
   
   VXI
   ₹7.30 लाख
   ₹6.59 लाख
   ₹71,000
   
   
   VXI (O)
   ₹7.57 लाख
   ₹6.85 लाख
   ₹72,000
   
   
   VXI CNG
   ₹8.20 लाख
   ₹7.45 लाख
   ₹75,000
   
   
   ZXI
   ₹8.30 लाख
   ₹7.53 लाख
   ₹77,000
   
   
   VXI (O) CNG
   ₹8.47 लाख
   ₹7.71 लाख
   ₹76,000
   
   
   ZXI Plus
   ₹9 लाख
   ₹8.20 लाख
   ₹80,000
   
   
   ZXI CNG
   ₹9.20 लाख
   ₹8.39 लाख
   ₹81,000
   
Maruti Swift ऑटोमेटिक वेरिएंट

    वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बचत
   
   
   VXI AMT
   ₹7.80 लाख
   ₹7.04 लाख
   ₹76,000
   
   
   VXI (O) AMT
   ₹8.07 लाख
   ₹7.30 लाख
   ₹77,000
   
   
   ZXI AMT
   ₹8.80 लाख
   ₹7.98 लाख
   ₹82,000
   
   
   ZXI Plus AMT
   ₹9.50 लाख
   ₹8.65 लाख
   ₹85,000
   

Swift के ZXi Plus AMT वेरिएंट में सबसे ज्यादा बचत हो रही है, इसकी कीमत में 85,000 रुपये तक की कटौती की गई है। इसके साथ ही ZXi Plus MT, ZXi CNG और ZXi AMT वेरिएंट की कीमत में 80,000 रुपये तक की कमी हुई है। इसके अलावा, LXi एंट्री-लेवल वेरिएंट और VXi और VXi (O) मिड-स्पेक वेरिएंट की कीमतों में 70,000 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।


नई GST रेट का असर

पहले Maruti Swift पर 28% GST और 1% सेस लागता था, इस तरह कुल मिलाकर 29% टैक्स लगता था। अब नए GST दरों के लागूं होने के बाद, 1,200cc से कम इंजन वाली और 4 मीटर से छोटे कार मॉडल्स पर सिर्फ 18% GST लगेगा।
खरीदने का सही समय

नई कीमतें अब प्रभावी हो गई हैं और चूंकि भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है, Maruti ने अपनी कारों पर स्पेशल ऑफर्स भी पेश किए हैं। Swift खरीदने का यही सही समय है।


इन गाड़ियों से मुकाबला

Maruti Swift का Hyundai Grand i10 Nios से मुकाबला देखने के लिए मिलता है और यह Maruti Wagon R, Tata Tiago और Citroen C3 का भी ऑप्शन मानी जा सकती है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 11:40 , Processed in 0.185067 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表