找回密码
 立即注册
搜索
查看: 713|回复: 0

नवरात्रि पर Varun Dhawan के दिखे संस्कार, कंजकों के साथ ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका दिल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:09:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  वरुण धवन ने दुर्गा अष्टमी पर कराया कन्या भोजन





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर वरुण धवन देश भर के कई लोगों की तरह मंगलवार, 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी का शुभ त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें देखकर फैंस का दिल भर आया। उन्होंने अष्टमी के दिन कन्या भोजन करवाया और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वरुण कन्याओं के साथ बैठकर किया भोजन

तस्वीरों में वरुण पांच लड़कियों और एक लड़के के साथ जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। बच्चे कागज की प्लेटों और प्लास्टिक के गिलासों में हलवा, चना और पूरी खा रहे थे। पोस्ट के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा, \“दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं, बेस्ट मील\“।



  

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: लव-कॉमेडी का फुल पैकेज लेकर आ रहे जाह्नवी-वरुण, ट्रेलर ने मचाई धूम


फैंस ने किया वरुण का सपोर्ट

कुछ लोगों ने इसी बात को लेकर वरुण को ट्रोल भी किया क्योंकि बच्चे पेपर प्लेट में खाना खा रहे थे और वरुण स्टील की प्लेट में। उन्होंने पूछा कि बच्चों को स्टील की प्लेटें क्यों नहीं मिलीं। एक ने पूछा, \“बच्चों की थाली अलग है??? पेपर प्लेट? दूसरे ने लिखा, \“सर, आप खुद स्टील के पेट में खाना खा रहे हैं और अपने बच्चों को प्लास्टिक की प्लेट में खाना खिला रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है।\“



हालांकी वरुण के फैंस ने इस बेतुकी ट्रोलिंग पर वरुण का सपोर्ट किया। एक ने लिखा, \“कितना नेगेटिव इंसान हो भाई!!! हर चीज में नेगेटिविटी।\“ वहीं एक ने लिखा, \“भाई, बच्चे कभी-कभी खाना पूरा नहीं खा पाते, तो प्लेटें अपने साथ ले जाते हैं, अक्सर कई घरों में ऐसा होता है। सिर्फ इसलिए कि वो एक सेलिब्रिटी हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमें हर चीज की आलोचना करनी होगी\“। एक ने लिखा, \“कमियां निकालना आसान है लेकिन बच्चों के साथ बैठकर खाना दिखाता है कि आप एक अच्छे दिल के इंसान हो\“।



नवरात्रि खत्म होने जा रही है और आज अष्टमी नवरात्रि का सेकंड लास्ट डे है।  

इस बार नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हुई थी। यह कल नवमी और 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। जो 2 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल जैसे कलाकार हैं।



यह भी पढ़ें- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के क्लैश पर बोले वरुण धवन, कहा- \“कांतारा से डर...\“
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 11:40 , Processed in 0.122152 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表