找回密码
 立即注册
搜索
查看: 530|回复: 0

Video: धुएं का गुबार, जबदस्त फायरिंग...पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:09:35 | 显示全部楼层 |阅读模式
  पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका। फाइल फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बड़ा बम धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पूरे शहर की मेडिकल फैसिलिटी में आपतकाल घोषित कर दिया गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा में जरघून रोड के पास हुआ बम ब्लास्ट इतना भयानक था कि हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है। धमाके के बाद फायरिंग भी शुरू हो गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।


फिदायीन हमला

पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के अनुसार, क्वेटा में हुए जोरदार बम धमाके में 6 लोगों की जान चली गई। यह एक फिदायीन हमला था, जिसमें सुसाइ़ड बॉम्बर की भी मौत हो गई है।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बम ब्लास्ट का मंजर साफ देखा जा सकता है। हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।



BREAKING: Authorities report that 8 people, including three Frontier Corps personnel, were killed in a blast on Zarghun Road, Quetta, Pakistan. The explosion occurred near the FC Balochistan security facility.



The attack is believed to be a suicide bombing involving a vehicle… pic.twitter.com/zw3ShBU7kB— World Source News 24/7 (@Worldsource24) September 30, 2025

1 महीने में दो बड़े ब्लास्ट

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब क्वेटा में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। इससे पहले 2 सितंबर को भी पूर्व सीएम अख्तर मेंगल के काफिले पर हमला हुआ था। उनकी कार शाहवानी स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी थी, तभी यहां जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में सीएम मेंगल पूरी तरह सुरक्षित थे, लेकिन उनकी पार्टी के कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।



इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 14:07 , Processed in 0.163398 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表