|
|
भारत के लोकपाल लगभग 70 लाख रुपए की कीमत वाली सात हाई-एंड BMW कारें खरीदना चाहता हैं और इसके लिए उन्होंने एक आधिकारिक टेंडर जारी किया है। CNN-NEWS18 को अब 16 अक्टूबर की तारीख वाले इस टेंडर दस्तावेज की एक कॉपी मिली है। लोकपाल सात सदस्यों वाला निकाय है, जिसमें एक अध्यक्ष और छह सदस्य हैं। दस्तावेज में कहा गया है, “भारत के लोकपाल ने भारत के लोकपाल को सात BMW 3 सीरीज 330 Li कारों की सप्लाई के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों से ओपन टेंडर आमंत्रित किए हैं।“ इसमें स्पोर्ट (लंबे व्हीलबेस) और सफेद रंग के मॉडल की जरूरत बताई गई है।
इस कार की बाजार में ऑन-रोड कीमत लगभग 70 लाख रुपए है, जिससे सात कारों की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए हो जाती है। लोकपाल चाहता है कि ये कारें दिल्ली के वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया में उसके कार्यालय में लोकपाल की ओर से सप्लाई आदेश जारी करने की तारीख से दो हफ्ते या ज्यादा से ज्यादा 30 दिनों के भीतर पहुंचा दी जाएं।
BMW वेबसाइट के अनुसार, नई BMW 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च की गई थी और यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार है जिसमें सबसे ज्यादा जगह वाली दूसरी सीट रो है। इस लेटेस्ट कार के बारे में BMW वेबसाइट कहती है, “इस सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ सबसे शानदार रियर सीट एक्सपीरियंस।“
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/unhappy-over-diwali-bonus-employees-opened-agra-lucknow-expressway-toll-gates-article-2230349.html]कंपनी ने दिवाली पर दिया कम बोनस, नाराज कर्मचारियों ने एक्सप्रेसवे पर खोल दिए टोल के गेट अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 3:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/shaniwar-wada-namaz-row-uproar-over-offering-namaz-at-pune-fir-filed-against-muslim-women-hindu-spray-cow-urine-to-purify-article-2230317.html]Shaniwar Wada Namaz: पुणे के \“शनिवार वाडा\“ में नमाज अदा करने पर बवाल! मुस्लिम महिलाओं पर FIR, हिंदू संगठनों ने गोमूत्र छिड़ककर \“शुद्ध\“ की जगह अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 3:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-ncr-s-air-became-polluted-on-diwali-due-to-fireworks-aqi-in-anand-vihar-was-recorded-at-417-348-in-ghaziabad-and-341-in-noida-caqm-and-sub-committee-of-grap-has-called-an-urgent-meeting-watch-vi-videoshow-2230328.html]दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली! GRAP-2 भी लागू अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 2:44 PM
भारत का लोकपाल, लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत स्थापित अपनी तरह का पहला संस्थान है, जो उपरोक्त अधिनियम के दायरे और परिधि में आने वाले सार्वजनिक पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करता है।
‘लोकपाल’ में एक अध्यक्ष और कुल आठ सदस्य होते हैं, जिनमें से चार न्यायिक सदस्य (जज) होते हैं। लोकपाल के अध्यक्ष को वही वेतन, भत्ते और सेवा की शर्तें मिलती हैं जो भारत के मुख्य न्यायाधीश को मिलती हैं।
लोकपाल के अन्य सदस्यों को वही वेतन, भत्ते और सेवा की शर्तें मिलती हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के जजों को मिलती हैं। |
|