找回密码
 立即注册
搜索
查看: 91|回复: 0

Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में आग का गोला बनी लक्जरी बस, 19 लोगों की दर्दनाक मौत, कई यात्री बुरी तरह झुलसे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 17:58:48 | 显示全部楼层 |阅读模式
Jaisalmer Bus Fire: मंगलवार दोपहर राजस्थान के जैसलमेर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोधपुर जा रही एक वॉल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इस भयंकर आग में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।



जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को… — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 14, 2025








जोधपुर रोड पर दोपहर में हुआ हादसा




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ravi-naik-goa-minister-and-former-cm-passes-away-at-79-pm-modi-pays-tribute-article-2223056.html]गोवा के पूर्व CM और कृषि मंत्री रवि नाइक का कार्डियक अरेस्ट से निधन, PM मोदी ने बताया \“समर्पित लोक सेवक\“
अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 8:45 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/sonam-wangchuk-prejudicial-to-national-security-indulged-in-activities-prejudicial-leh-dm-to-supreme-court-article-2222641.html]Sonam Wangchuk: \“सोनम वांगचुक हानिकारक गतिविधियों में शामिल थे\“; लेह DM ने सुप्रीम कोर्ट दी जानकारी
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 9:44 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-elections-seat-sharing-strife-escalates-within-mahagathbandhan-cpi-ml-already-announced-18-candidates-congress-rjd-article-2222635.html]Bihar Chunav: महागठबंधन में सीटों को लेकर बढ़ी खींचतान! CPI (ML) ने पहले ही घोषित किए 18 उम्मीदवार
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 9:02 PM

यह दिल दहला देने वाला हादसा दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात के पास वार म्यूजियम के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, बस (RJ 09 PA 8040) जैसलमेर से 57 यात्रियों को लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। हाईवे पर चलते समय बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी बस को चपेट में ले लिया।



  



स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और झुलसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। दमकल और पुलिस को सूचना दी गई, और घायलों को तुरंत जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसे 16 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।



DNA टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान



दुर्घटना में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शव बुरी तरह जल जाने के कारण, प्रशासन ने घोषणा की है कि मृतकों की पहचान DNA जांच के माध्यम से की जाएगी। जिला प्रशासन ने घटना से संबंधित जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-12-3 09:35 , Processed in 0.120055 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表