CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:47:21

झरिया में विधायक कार्यालय से थोड़ी दूर पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत

/file/upload/2025/11/8990525577718638352.webp

घटना स्थल पर जांच करती झरिया थाने की पुलिस।



जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरा–तफरी मच गई जब बाइक सवार दो अपराधियों ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को नजदीक से गोली मार दी। माैैक पर ही युवक की माैत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना स्थल झरिया की विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय ( जनता मजदूर संघ) से थोड़ी पर है। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और युवक को सड़क पर गिरा हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना झरिया थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही झरिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से उठाकर धनबाद अस्पताल भेजा गया।पाटलिपुत्र अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से धनबाद की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि मृतक की पहचान और हमलावरों के उद्देश्यों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय यहां भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में बीच सड़क पर गोली चलना चिंताजनक है।
页: [1]
查看完整版本: झरिया में विधायक कार्यालय से थोड़ी दूर पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत