找回密码
 立即注册
搜索
查看: 175|回复: 0

UP में बेटे की मौत की खबर सुन मां को आया हार्ट अटैक, दोनों की साथ उठी अर्थी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:24:12 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सहयोगी, अजीतमल। गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के एक अस्पताल में काम करने वाले युवक का शव 21 अक्टूबर की रात कमरे में मिला। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत का सदमा मां सहन ना कर सकी। खबर सुनते ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। गुरुवार को गांव से एक साथ उठीं मां और बेटे की अर्थी देख लोग अपने आंसू नही रोक पाए। भैया दूज पर दो मौतों से गांव में मातम छा गया। गांव में ही दोनों शव का अंतिम संस्कार किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पति की 4 साल पहले हो गई थी मौत

कानपुर देहात के डेरापुर निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी के पति सुल्तान सिंह की करीब चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह करीब तीन महीने से भूरेपुर कला निवासी अपनी बेटी रूबी पत्नी राजेश सिंह सेंगर के साथ रह रही थीं। उनका 26 वर्षीय बेटा शिवम गौर गाजियाबाद के थाना कौशांबी के एक निजी अस्पताल में काम करता था। 21 अक्टूबर की रात उसका शव कमरे में मिला।

22 अक्टूबर को युवक की मौत की सूचना पुलिस ने स्वजन को दी। सूचना मिलते ही उसके बहनोई व अन्य रिश्तेदार कौशांबी के लिए रवाना हो गए। उधर बेटे की मौत की खबर सुनते ही सदमे में मां को हार्ट अटैक पड़ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार को स्वजन कौशांबी से पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव लेकर गांव पहुंचे। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। भैया दूज पर इकलौते भाई व मां के शव देख बहन बेसुध हो गई।
लोगों की आंखें हुईं नम

त्योहार पर गांव से एक साथ उठीं मां- बेटे की अर्थी देख लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। गांव में मातक सा छा गया। गांव से शुरू हुई मां-बेटे की अंतिम यात्रा को सिकरोड़ी घाट तक निकाला गया। जहां हर्ष सेंगर ने अपने मामा व नानी का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान राजेश सिंह, उनके बड़े भाई शिववीर सिंह आदि स्वजन व रिश्तेदार मौजूद रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-26 18:01 , Processed in 0.137432 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表