找回密码
 立即注册
搜索
查看: 197|回复: 0

अंडरवर्ल्ड डॉन से इस एक्ट्रेस ने किया था निकाह, उस हसीना की खूबसूरती पर मर मिटा था वो गैंगस्टर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:22:26 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

गैंगस्टर के प्यार में थी ये हसीना, ऐसे बर्बाद किया करियर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड का कनेक्शन काफी पुराना रहा है। अक्सर बॉलीवुड हसीनाओं अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर्स का दिल आता रहा है। इन्हीं में से 90 के दशक में एक हसीना थी, जिस पर अंडरवर्ल्ड के एक डॉन का दिल ऐसा आया कि एक्ट्रेस का करियर ही बर्बाद हो गया। इस एक्ट्रेस ने सलमान खान से लेकर संजय दत्त समेत कई स्टार्स के साथ काम किया था और इस एक्ट्रेस के नाम है मोनिका बेदी। वही मोनिका बेदी (Monica Bedi) जिनकी खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड के डॉन अबू सलेम का दिल आ गया था, लेकिन सवाल ये है कि अबू सलेम (Abu Salem) के प्यार में दीवानी मोनिका के साथ आखिर हुआ क्या था। क्या वाकई में ये प्यार महज प्यार तक ही सीमित था या इस मोहब्बत में अपराध के दाग भी लगे थे। हाल ही में खुलासा तो ये भी हुआ है कि अबू सलेम के साथ मोनिका का निकाह हुआ था और ये खुलासा वकील उज्जवल निकम ने किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब मोनिका से हुई अबू सलेम की मुलाकात
मोनिका बेदी का जन्म 18 जनवरी 1975 को हुआ था। मोनिका को शुरू से फिल्मों में दिलचस्पी थी और साथ ही साथ ही उन्हें डांस में भी खासा रुचि थी। धीरे- धीरे मोनिका बड़ी हुईं तो उनके कदम फिल्मी दुनिया में पड़े। अपने सपने को साकार करने के लिए मोनिका ने मायानगरी की चकाचौंध भरी दुनिया में खुद को साबित करने के लिए खूब कोशिश की। इसके बाद मोनिका ने तेलगु फिल्म ताजमहल से डेब्यू किया। इसके बाद मोनिका ने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया और इसकी शुरूआत उन्होंने फिल्म सुरक्षा से की। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स थे। यहीं से मोनिका ने अपने करियर को रफ्तार देना शुरू कर दिया। इसके बाद बैक टू बैक उन्होंने कई फिल्में की। मोनिका का करियर ऊपर जा रहा था, उनकी फिल्में भले ही हिट नहीं हो रही थीं लेकिन हां उनको विदेशों में स्टेज शोज करने का भी मौका मिल रहा था। इसी बीच मोनिका दुबई गईं। दुबई मोनिका को एक स्टेज शो के लिए ही जाना था और यहीं पर उनकी मुलाकात अबू सलेम से हुई।

यह भी पढ़ें- Kis Kisko Pyaar Karoon 2: डोली उठी, दुर्घटना घटी! कपिल शर्मा की चार शादी बनेगी आफत, रिलीज डेट से उठा पर्दा

  

मोनिका की खूबसूरती पर मर मिटा था अबू सलेम
साल 1998 में अबू सलेम ने दुबई में अपना किंग्स ऑफ कार ट्रेडिंग का कारोबार शुरू किया था। उधर यहीं दुबई में मोनिका अपना शो करने के लिए आईं थीं। उस दौर में मोनिका की खूबसूरती के चर्चे खूब हुआ करते थे। मोनिका दुबई में ही थीं और यहीं फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला। स्टेज शो के दौरान अबू ने खुद को एक कारोबारी बताया था, वो नहीं चाहता था कि बात बनने से पहले ही बिगड़ जाए। शो से पहले अबू सलेम मोनिका से नाम बदलकर बातें करता था, लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। अबू सलेम भी किसी बॉलीवुड से हीरो से कम नहीं था। गैंगस्टर के गुड लुक्स मोनिका को इतने भा गए कि दोस्ती का सिलसिला प्यार में तब्दील हो गया।


प्यार के बाद दोनों ने किया था निकाह
मोनिका बेदी और अबू सलेम की लवस्टोरी धीरे-धीरे पॉपुलर होने लगी। मैग्जीन और अखबारों में दोनों की तस्वीरें आने लगीं। अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड की इस हसीना का कनेक्शन हर किसी को परेशान भी कर रहा था लेकिन इश्क में कुछ भी करने को तैयार अबू और मोनिका एक दूसरे के साथ रहने लगे। मोनिका ने खुद फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी और अबू सलेम की दोस्ती फोन पर हुई थी। करीब 9 महीने तक दोनों फोन पर ही बात करते रहे। इसी बीच मुलाकातों का सिलसिला काफी बढ़ गया। मोनिका ने भी दावा किया कि, अबू सलेम ने शुरुआत में अपनी पहचान छिपाई थी। इसी वजह से वो उसके चंगुल में फंस गईं। जब उन्हें बाते समझ में आईं और अहसास हुआ कि वो अंडरवर्ल्ड के बीच हैं तो उन्हें लगा कि अब पीछे जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। कहा जाता है कि दोनों ने निकाह भी किया था। हाल ही में एक जाने-माने वकील उज्जवल निकम ने एक इंटरव्यू में बताया कि अबू सलेम ने उन्हें खुद कहा था कि उनका और मोनिका का निकाह हुआ था। यहां तक कि अबू सलेम के पास निकाहनामे के पेपर्स भी थे। हालांकि दूसरी ओर मोनिका ने इस बात को हमेशा इंकार किया कि उन्होंने अबू सलेम से शादी कभी नहीं की थी।

  

5 साल जेल में रहीं मोनिका बेदी
मोनिका और अबू सलेम जब करीब आ गए और दोनों की लवस्टोरी पब्लिक हो गई तो हर तरफ इस बात ये खबर आग की तरह फैल गई। बॉलीवुड में मोनिका को ज्यादा फिल्में मिलने लगीं। फिल्ममेकर्स अबू सलेम के डर से मोनिका को फिल्मों में कास्ट करने लगे। कई प्रोड्यूसर्स का दावा था कि अबू सलेम की धमकियों के चलते वो मोनिका को फिल्मों में लेते थे। मोनिका को इस रिश्ते के चलते लगातार काम तो मिला, लेकिन इस मोहब्बत की कीमत उन्हें काफी भारी पड़ी। दरअसल मुंबई बम ब्लास्ट के बाद अबू सलेम सीधा अमेरिका जाकर रहने लगा। हालांकि मोनिका के साथ उसका प्यार अब भी ज़िंदा था। मोनिका से वो मिलना चाहता था, इसीलिए उसने इसका भी बंदोबस्त किया। उसने जाली पासपोर्ट के जरिए मोनिका को मिलने के लिए बुलाया और प्यार में दीवानी मोनिका उससे मिलने चली भी गईं। इसके बाद दोनों ने वहां साथ वक्त बिताया और फिर वहां से निकलते हुए लिस्बन में दोनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मोनिका ने खुद अपने रिश्ते को स्वीकार किया। उन्होंने वहां करीब ढाई साल की सजा काटी और फिर वो भारत आईं। इसके बाद यहां उन्हें पहले 5 साल की सजा मिली, हालांकि बाद में इसे घटाकर तीन साल कर दिया गया।

साल 2007 में मोनिका जेल से बाहर आईं। अब वो वक्त आ चुका था कि मोनिका के पास कुछ नहीं बचा था। अबू सलेम के साथ उनके रिश्ते खराब हो चुके थे। मोनिका ने कई बार इंटरव्यूज में ये बताया कि वो सच में अबू सलेम से प्यार करती थीं। अबू सलेम ने मोनिका को कानूनी नोटिस तक भेजा था। इस नोटिस के जरिए उसने कहा कि, या तो मुझे पति कहो,या मुझे तलाक दे दो। आखिरकार साल 2008 में मोनिका ने बिग बॉस के जरिए पर्दे पर वापसी की। हालांकि इसके बाद मोनिका का करियर बर्बाद ही हो गया। कई टीवी शोज में फिर मोनिका नजर आईं और पिछले काफी वक्त से फिल्मों से वो दूर ही हैं। वहीं सालों से अबू सलेम सलाखों के पीछे सजा काट रहा है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की ये मूवी है निक जोनस की फेवरेट, विदेशी दोस्तों को देते हैं देखने की सलाह
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-22 05:48 , Processed in 0.236354 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表