|
|
बिहार के अपराधियों का दिल्ली में एनकाउंटर। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के मोस्ट वांटेड रंजन पाठक समेत चार बदमाश दिल्ली के रोहिणी सेक्टर में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में ढेर हो गए।
उक्त कार्रवाई दिल्ली और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से की। इस कार्रवाई में रंजन पाठक का दाहिना हाथ विमलेश सहनी भी मारा गया। जानकारी के अनुसार सभी बदमाश बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में हिंसा की साजिश रच रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रंजन पाठक हाल के दिनों में सीतामढ़ी में हुई लगभग आधा दर्जन हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा था।
एनकाउंटर में बिहार के रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) मारे गए हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|