找回密码
 立即注册
搜索
查看: 229|回复: 0

पत्नी के तीन लोगों से थे प्रेम संबंध, परेशान पति ने सुपारी देकर इस वजह से करा दी ससुर की हत्या

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:17:28 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। औरैया के बहादुरपुर सहार निवासी किसान राजकुमार सिंह राजावत की हत्या उसके ही दामाद मोहित सिंह तोमर ने छह लाख की सुपारी देकर कराई थी। मंगलवार को डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसका राजफाश किया। पूछताछ के दौरान दामाद मोहित सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के तीन लोगों से प्रेम संबंध थे जिसके चलते आए दिन विवाद होता था। उसने ससुर से शिकायत की तो उल्टा उन्हाेंने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर उसने हत्या का प्लान बनाया था, आरोपित ने बताया कि उसकी योजना पत्नी को भी कार से कुचलने की थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मूलरूप से औरैया जनपद के बहादुरपुर सहार निवासी दिव्यांग किसान राजकुमार सिंह राजावत एक माह से मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में पत्नी अनीता देवी का इलाज करा रहे थे। परिवार में बेटी नम्रता और बेटा विशाल उर्फ सहज है। बेटी नम्रता की औरैया जनपद के बिधूना रतनपुर बंथरा ससुराल है। अनीता देवी फेफड़ों में संक्रमण है हालत गंभीर होने के चलते वह एक माह से मुरारीलाल चेस्ट हास्पिटल में भर्ती हैं। बेटी नम्रता और पति राजकुमार उनकी देखरेख कर रहे हैं।

शुक्रवार रात राजकुमार पत्नी से खाना खाने की बात कह कर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर बेटे विशाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्वरूप नगर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी तभी रविवार सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में राजकुमार का शव मिला। उनके पेट पर चाकुओं के एक दर्जन निशान थे। घटना के राजफाश के लिए एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया था।

पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए राजकुमार सिंह के दामाद औरैया जनपद के बिधूना रतनपुर बंथरा निवासी मोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 11 साल पहले नम्रता से शादी हुई थी। उसके तीन लोगों से प्रेम संबंध थे जब वह उसका विरोध करता था तो आए दिन विवाद होता रहता था। उसने ससुर राजकुमार से बताया तो उल्टा उन्हाेंने उसे ही जेल भिजवाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 22 जून को ससुर राजकुमार उसके घर से उनके जेवर भी उठा ले गए थे। इस पर उसने हत्या की योजना बनाई और बिधूना के ऋषभ से छह लाख रुपये में बात तय हुई। जिसके बाद ऋषभ और उसके साथी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपित दामाद मोहित ने बताया कि जब दोनों हत्या कर रहे थे तब वह दूर खड़े होकर उन्हें देख रहा था। मोहित ने बताया कि वह पत्नी नम्रता को भी कार से कुचलवाकर मारना चाहता था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



पत्नी के प्रेम संबंधों से आजिज होकर दामाद मोहित ने ससुर की दो युवकों को सुपारी देकर हत्या कराई थी। मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर दोनों हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
- श्रवण कुमार सिंह,डीसीपी सेंट्रल
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 14:03 , Processed in 0.130443 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表