找回密码
 立即注册
搜索
查看: 152|回复: 0

ब्राह्मण-यादव प्रत्याशियों को मिला जनता का भरपूर प्यार, बिहार की इस सीट का रोचक है गणित

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:17:18 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



अमोद कुमार झा, बेनीपट्टी(मधुबनी)। Bihar Assembly Election 2025: 1952 से 1967 तक बेनीपट्टी पूर्वी और बेनीपट्टी पश्चिम अलग अलग सीट हुआ करती थी। 1972 में मधुबनी जिला बनने के बाद बेनीपट्टी पश्चिम की सीट का नाम बेनीपट्टी पड़ा।

राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कांग्रेस तथा वामपंथियों के गढ़ रहे बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कमल भी खिला। कभी भाकपा नेता भोगेन्द्र झा, तेज नारायण झा, राजकुमार पूर्वे तथा बैद्यनाथ यादव की चौकड़ी के चलते बिहार में बेनीपट्टी तथा पुराने दरभंगा जिला में कम्युनिस्टों की तूंती बोलती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मंत्री समाजवादी नेता डॉ. बैद्यनाथ झा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रो. युगेश्वर झा के चलते बिहार में बेनीपट्टी महत्वपूर्ण तथा चर्चित रहा। बेनीपट्टी विधानसभा का कार्य क्षेत्र बेनीपट्टी प्रखंड की 24 पंचायत एवं एक नगर पंचायत तथा कलुआही प्रखंड के 11 पंचायत सहित कुल 37 पंचायत शामिल है।

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कई नामचीन हस्तियां यहां के जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। इस क्षेत्र से समाजवादी नेता स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बैद्यनाथ झा, भाकपा नेता व पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी तेज नारायण झा, कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री प्रो. युगेश्वर झा प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कांग्रेस ने 2020 में पूर्व मंत्री प्रो. युगेश्वर झा की पुत्री पूर्व विधायक भावना झा को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एआईसीसी के सदस्य ब्राह्मण समुदाय से नलिनी रंजन झा उर्फ रूपम को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा को 32 हजार से अधिक मतों से पराजित करने वाले विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा को फिर एक बार 2025 के विधानसभा में भाजपा की उम्मीदवार बनाया है।

लेकिन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. बी झा मृणाल ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उम्मीदवार बनकर चुनाव को रोचक बना दिया है। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से राजद की जीत अभी तक नहीं हो पायी है।

बेनीपट्टी विधानसभा से सीपीआई के तेज नारायण झा और कांग्रेस के प्रो. युगेश्वर झा चार-चार बार विधायक बनें। कांग्रेस के प्रो. युगेश्वर झा लगातार 15 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। 2010 में भाजपा के टिकट पर विनोद नारायण झा बेनीपट्टी से विधायक बने। तो पहली बार यहां भाजपा का कमल खिला।

मगर 2015 में पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता प्रो. युगेश्वर झा की पुत्री भावना झा ने कमला को मुरझा दिया यानी हरा दिया। मगर 2020 में भाजपा से विनोद नारायण झा ने हार का बदला लिया और भावना झा को बड़े अंतर से हराया और दूसरी बार बेनीपट्टी विधानसभा में कमल को खिलाया।
परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है बेनीपट्टी

यह क्षेत्र में अपनी समृद्ध मैथिली संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र में महाभारतकालिन ऐतिहासिक व पौराणिक बाबा गांडीवेश्वरनाथ महादेव स्थान है जहां पांचों पंडावों ने अज्ञातवास के दौरान गांडीवेश्वर स्थान में तपस्या किया था।

बररी पंचायत के बररी में ऐतिहासिक व पौराणिक अर्जुन द्वारा स्थापित बाण गंगा वाणेश्वर महादेव स्थान है। अधवारा समूह की धौंस, खिरोई, थुम्हानी, बछराजा, बुढ़नद नदी और उसकी सहायक नदियां पोषित करती है। यह क्षेत्र बराबर बाढ़ व सुखाड़ का दंश झेलना पड़ता है।
कब कौन रहे विधायक

  • 1952 - मो. सफी - कांग्रेस (बेनीपट्टी पश्चिम)
  • 1957 - छोटे प्रसाद सिंह - कांग्रेस
  • 1962 - तेज नारायण झा - सीपीआई
  • 1967 - तेज नारायण झा - सीपीआई
  • 1969 - डा. बैद्यनाथ - संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
  • 1972 - तेज नारायण झा - सीपीआई
  • 1977 - तेज नारायण झा - सीपीआई
  • 1980 - प्रो. युगेश्वर झा - कांग्रेस
  • 1985 - प्रो. युगेश्वर झा - कांग्रेस
  • 1990 - प्रो. युगेश्वर झा - कांग्रेस
  • 1995 - शालीग्राम यादव - निर्दलीय
  • 2000 - रामाशीष यादव - जदयू
  • 2005 फरवरी - प्रो. युगेश्वर झा
  • 2005 अक्टूब- शालीग्राम यादव - जदयू
  • 2010 - विनोद नारायण झा - भाजपा
  • 2015 - भावना झा - कांग्रेस
  • 2020 - विनोद नारायण झा - भाजपा

विधानसभा : एक नजर में

  • कुल मतदाता - 288222
  • पुरुष - 153212
  • महिला - 135002
  • तृतीय लिंग - 8
  • कुल मतदान केन्द्र -374


2015

  • भावना झा - जीतीं - कांग्रेस - 55,978
  • विनोद नारायण झा - हारे - भाजपा - 51,244
  • अंतर - 4,734


2020

  • विनोद नारायण झा - जीते - भाजपा - 78,862
  • भावना झा - हारे - कांग्रेस - 46,210
  • अंतर -32,652
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 14:03 , Processed in 0.137618 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表