|
|
जागरण संवाददाता, भिवानी। सिवानी में सोमवार रात को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान के बाद जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मामला सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जानकारी के अनुसार सिवानी निवासी 22 वर्षीय विकास सोमवार रात को अपनी बाइक पर घर जा रहा था। अचानक ही खेतों से नीलगाय दौड़ती हुई आई और सामने चल रही बुलेरो गाड़ी से टकरा गई। हादसे में विकास की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में बाइक सवार विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिवानी थाना पुलिस से जांच अधिकारी इकबाल ने बताया कि मृतक के स्वजन के बयान दर्ज किए है। मामले की जांच की जा रही है। |
|