找回密码
 立即注册
搜索
查看: 990|回复: 0

Muzaffarpur Election 2025: 11 विधानसभा सीटों से 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में दिखाएंगे दम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:14:43 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर।Bihar Election 2025 / Bihar chunav 2025 / Bihar vidhan sabha chunav 2025:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले के सभी 11 विधानसभा सीटों पर 130 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें से 58 उम्मीदवार निर्दलीय भी हैं, जो विस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन सभी को सिंबल उपलब्ध हो चुका है और ये भी चुनाव के प्रचार में उतर गए हैं।

कुढ़नी में सबसे अधिक 10 और इसके बाद मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर नौ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। पारू में कुल उम्मीदवारों की संख्या 10 है, इसमें पांच निर्दलीय हैं।

मुजफ्फरपुर विधानसभा से दो वार्ड पार्षद भी संजय केजरीवाल और कन्हैया कुमार भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से संजय नाम के तीन उम्मीदवार हैं और तीनों निर्दलीय हैं।

जबकि साहेबगंज में कुल उम्मीदवारो की संख्या 13 है। इसमें अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़ने वालों की संख्या मात्र पांच है, जबकि आठ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। गायघाट और बोचहां में सबसे कम एक-एक ऐसे उम्मीदवारों की संख्या है।
तेज प्रताप की पार्टी से भी दो उम्मीदवार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने जन शक्ति जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाई।

इस पार्टी की टिकट पर दो उम्मीदवार गायघाट से उमेश प्रसाद सिंह और कुढ़नी से मो. गुलाम मासूम चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य नौ विधानसभा में इस पार्टी से कोई भी उम्मीदवार नहीं है।
निर्दलीय में चर्चित नाम अशोक सिंह

पारू से इस बार अशोक सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की ओर से उनका टिकट काट दिया गया था। यह सीट एनडीए गठबंधन के तहत रालोमो के खाते में चली गई। इसके बाद अशोक सिंह ने वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। पारू से वे चार बार से विधायक हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में 61 थे निर्दलीय उम्मीदवार

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी विस सीटों पर 61 उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन किसी ने भी जीत दर्ज नहीं की थी। उस दौरान गायघाट विधानसभा में 31 में से 14 निर्दलीय ने चुनाव लड़ा था।
निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या :
विधानसभानिर्दलीय
गायघाट01
बोचहां01
कुढ़नी10
मुजफ्फरपुर09
कांटी 04
बरुराज04
पारू05
साहेबगंज08
औराई 02
सकरा 02
कुल58


  

  

2020 के चुनाव में निर्दलीय उकी संख्या

विधानसभा - निर्दलीय
गायघाट - 14
बोचहां - 04
कुढ़नी - 03
मुजफ्फरपुर - 08
कांटी - 04
बरुराज - 05
पारू - 05
साहेबगंज - 05
औराई - 04
सकरा - 02
कुल - 61
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 08:12 , Processed in 0.139305 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表