|
|
दिल्ली के केशवपुरम थाना क्षेत्र में 48 घंटों के भीतर एक महिला सहित दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। केशवपुरम थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर एक महिला समेत दो शव मिले हैं। कल सुबह नहर किनारे एक पुरुष का शव मिला था। उसकी पहचान वजीरपुर जेजे कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जबकि आज दोपहर नहर में मिले महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। केशवपुरम थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जाँच में ऐसा लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस इस मामले के कई अन्य पहलुओं की भी जाँच कर रही है। |
|