找回密码
 立即注册
搜索
查看: 795|回复: 0

नई Bajaj Pulsar NS125 जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे नए कलर और चार बेहतरीन फीचर्स

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:11:17 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

2026 Bajaj Pulsar NS125: नए फीचर्स और अपडेट  



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Bajaj अपनी लोकप्रिय Pulsar NS125 को 2026 मॉडल कुछ खास अपडेट के साथ बाजार मे लेकर आने वाली है। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा फीचर्स से लैस किया है। हाल में नई 2026 Bajaj Pulsar NS125 को डीलरशिप पर देखा गया है। जिसमें इसके कई नए फीचर्स देखने के लिए मिले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
2026 Bajaj Pulsar NS125 में क्या है नया?

  • हाल ही में Delhi DC Vlogs द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में नई 2026 Bajaj Pulsar NS125 को डीलरशिप पर देखा गया, जिससे इसके सभी अपडेट्स का खुलासा हुआ है।
  • नई Pulsar NS125 में कंपनी ने कुछ अहम तकनीक और डिजाइन अपडेट्स दिए हैं। सबसे पहले बात करें कलर की, तो अब यह बाइक Pearl Metallic White शेड में आती है, जिसमें Pink हाइलाइट्स दी गई हैं। यह नया कलर बाइक के स्ट्रीटफाइटर लुक को और निखारता है।
  • स्पोर्टी लुक को और बढ़ाने के लिए बाइक में अब फैटर टायर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 90-सेक्शन और रियर में 120-सेक्शन, जो पहले 80 और 100 सेक्शन के थे।

ABS मोड्स और नया डिजिटल कंसोल

  • 2026 NS125 का सबसे बड़ा अपडेट इसका तीन-स्टेज ABS सिस्टम है। इसमें Rain, Road और Off-road मोड्स मिलते हैं। Rain Mode में ब्रेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा सेफ्टी मिलती है। Off-road Mode में ABS कम इंटरवीन करता है ताकि ढीली सतह पर कंट्रोल बना रहे। Road Mode बैलेंस्ड सेटिंग देता है, जो रोजमर्रा की राइडिंग के लिए सही है।
  • इसके अलावा अब बाइक में एक नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है, जो अब टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें कॉल और SMS नोटिफिकेशन, गियर पोजीशन इंडिकेटर, और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे फीचर्स भी हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

मेकेनिकल तौर पर इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में वही 124.45cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रीयर मोनोशॉक, जबकि ब्रेकिंग में 240mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक का वजन 144 kg है और सीट हाइट 805 mm रखी गई है, जो इसे हर तरह की राइडिंग के लिए आसान बनाती है।
इन बाइक से मुकाबला

2026 Bajaj Pulsar NS125 का भारत में TVS Raider 125, Hero Xtreme 125R, और Honda CB125 Hornet जैसी मोटरसाइकिल को टक्कर देती हुई दिखेगी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 01:48 , Processed in 0.131281 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表