找回密码
 立即注册
搜索
查看: 509|回复: 0

जम्मू नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव के लिए सजी विसात, 6 प्रत्याशी मैदान में, 25 को चुना जाएगा प्रधान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:10:59 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सभी उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए प्रयास कर रहे हैं।



जागरण संवाददाता, जम्मू। किसी भी नाम वापस न लेने की सूरत में अब 25 अक्टूबर को होने जा रहे सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पद के चुनाव में छह प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों ने स्थायी सफाई कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अब छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में

20 अक्टूबर को नामांकनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई। न तो कोई त्रुटी ही निकली, न ही किसी ने नाम वापस लिया। लिहाजा अब छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें लगातार दो बार प्रधान रहे रिंकू गिल के अलावा पूर्व प्रधान देवानंद गिल, एनजीओ सफाई कर्मचारी यूनियन के निगम प्रधान बिट्टू रंधावा, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव अमर मोमन के अलावा हैप्पी सिंह, कश्मीरा और सुखवंत शामिल हैं।
अपनी जीत सुनिश्चित बनाने में जुटे प्रत्याशी

सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं। वाल्मीकि कालोनी, क्रिश्चियन कालोनी, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो समेत विभिन्न कालोनियों में इनके निवास स्थानों पर पहुंच कर अपने पक्ष में वोट करने की गुहार लगाने के साथ उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि जीत होने पर उनके मसलों को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
स्टे होने के चलते चुनाव नहीं हो सके

नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन के दस साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले 2015 में तीन वर्ष के लिए चुनाव हुए थे। 2018 में यूनियन भंग होने के बाद और अदालत द्वारा स्टे होने के चलते चुनाव नहीं हो सके। पहले नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के नाम से चुनाव होते थे। इस यूनियन को करीब चार माह पहले श्रम विभाग ने रद कर दिया था। अब सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले यह चुनाव होने जा रहे हैं।
3 पोलिंग बूथ बनेंगे

टाउन हाल में 25 अक्टूबर को होने जा रहे प्रधान पद के इन चुनावों के लिए तैयारी की जा रही हैं। मतदान करने के लिए तीन बूथ बनाएं जाएंगे जिनमें से एक बूथ महिला मतदाताओं के लिए विशेष रूप से रहेगा। नगर निगम के 1480 स्थायी कर्मचारी हैं जो प्रधान पद के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। 25 अक्टूबर को सुबह 7 से 2 बजे तक सफाई कर्मचारी वोट डाल सकेंगे। 3 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम तक प्रधान चुन लिया जाएगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 01:48 , Processed in 0.131405 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表