|
|
कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता मंत्री अशोक चौधरी। (जागरण)
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा जिले से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम लिया है। पटना में ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थिति में सभी नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की एक नई रेखा खींची गई है।
उनकी नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर ही राजद के अनेक नेता और कार्यकर्ता जदयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
वहीं, पार्टी छोड़ने के कारणों पर राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अब राजद, लालू प्रसाद यादव का राजद नहीं रह गया है।
पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है। तेजस्वी यादव से मिलने के लिए नेताओं को तीन-तीन दिन तक चक्कर काटना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी में लालू प्रसाद यादव जैसी कर्मठता और जनसंपर्क क्षमता नहीं है, यही कारण है कि उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर उनके साथ बरबीघा प्रखंड के पूर्व राजद अध्यक्ष कमलेश राम, बच्चू यादव, रामेश्वर यादव, गणेश यादव, श्रवण यादव समेत कई अन्य नेताओं ने भी राजद छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढ़ें- क्या NDA दोहरा पाएगा पिछला प्रदर्शन? मुजफ्फरपुर की सभी सीटों पर चुनौती ही चुनौती |
|