找回密码
 立即注册
搜索
查看: 692|回复: 0

साहब...आगरा जाना है दो घंटे से बस नहीं मिली, कहां गईं अतिरिक्त बसें

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:04:01 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

घर जाने के लिए बस अड्डों पर लोगों की भीड़ बसों का करती रही इंतजार।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहब...आगरा जाना है, बस का इंतजार करते हुए दो घंटे से अधिक हो गए हैं। अभी तक यहां एक भी बस नहीं आई है। पूछताछ केंद्र पर जानकारी करने पर वह जल्द बस आने का आश्वासन दे रहे हैं। सुना था कि यहां से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यहां तो आगरा की बस ही नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह स्थिति केवल परिवार के साथ लखनऊ जा रहे महेंद्र शर्मा की नहीं थी, बल्कि सैकड़ों ऐसे यात्री थे जो कौशांबी बस अड्डे पर घंटों से रोडवेज बस का इंतजार कर थक चुके थे। इनमें से बड़ी संख्या में यात्री वापस भी लौट गए। इसका निजी बसों ने खूब फायदा उठाया।

परिवहन निगम के अधिकारी दीवाली के चलते 250 अतिरिक्त बसों के संचालन का दावा कर रहे थे, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। कौशांबी बस अड्डे पर ही 15 से अधिक शहरों के यात्री भटकते मिले। सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों मौके पर बस ही नहीं मिलीं। यहां मथुरा, महोबा, एटा, चंदोसी, आगरा समेत विभिन्न शहरों के यात्रियों को बसें नहीं मिलीं।

मथुरा जाने वाले आदेश श्रीवास्तव ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। बार-बार पूछने के बाद भी अधिकारी बस आने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद दिल्ली के सराय कालेखां डिपो से मिलने के लिए कहा। इंतजार करने के बाद भी जब बस नहीं मिली तो उन्हें वापस लौटना पड़ा।

बस अड्डे के गेट पर ही निजी बस संचालक भी संक्रिय रहे। वह यात्रियों को कम किराए का लालच देकर अड्डे से बुलाकर ले गए। इससे एक तरफ यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, दूसरी ओर परिवहन निगम को भी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ा।
सिर पर सामान लादे घूमते रहे यात्री

बस के लिए यात्री सिर पर सामान लादकर घूमते रहे, लेकिन डिपो पर यात्रियों को बस नहीं मिली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री सिर पर ही सामान लादकर आनंद विहार डिपो पर पहुंचे। यहां से उन्हें बस लेकर अपने शहर के लिए जाना पड़ा। परिवहन निगम के अधिकरियों का कहना है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी शहरों के लिए बसों को भेजा जा रहा है।
मोहन नगर स्टैंड पर भी बसों का इंतजार करते रहे यात्री

मोहननगर बस स्टैंड पर शनिवार के बाद रविवार को भी यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करते रहे। यहां भी यात्रियों को बस नहीं मिलने से उन्हें अपने शहर पहुंचने के लिए निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। यहां से एक घंटे में इक्का-दुक्का बस ही पहुंची। जबकि निजी बसें पहले से ही खड़ी रहीं। कुछ निजी बसों में यात्रियों से मनमाना शुल्क भी वसूला गया। वहीं, नोएडा सेक्टर-62 व यूपी गेट पर भी यात्रियों की भीड़ रही।  


यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। कुछ शहरों के लिए आनंद विहार व सराय कालेखां से बसों का संचालन किया जा रहा है। इन शहरों के यात्रियों को वहीं भेजा जा रहा है। - अंशु भटनागर, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, कौशांबी डिपो
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 03:28 , Processed in 0.145462 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表