找回密码
 立即注册
搜索
查看: 365|回复: 0

फ्लाइट अटेंडेंट की बीमारी से हो गई मौत, एयरलाइन ने सिक लीव के लिए मांग लिए सबूत; अब मांगनी पड़ी माफी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:02:14 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

एयरलाइन ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी (फोटो: रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की एयरलाइन ईवा एयर से जुड़ा एक विवाद इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। एयरलाइन ने अपने एक मृत अटेंडेंट से बीमारी की छुट्टी के लिए कागजात मांग लिए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही केबिन क्रू यूनियन के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाद में एयरलाइन ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और इसके एक कर्मचारी की गलती बताया। एयरलाइन ने कहा कि हमारे कर्मचारियों और यात्रियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
अंतिम संस्कार के दिन मांगे सबूत

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुन उपनाम वाली 34 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट की 10 अक्टूबर को मिलान से ताओयुआन की उड़ान के दौरान बीमार पड़ने के बाद मृत्यु हो गई थी। 12 सितंबर को जब फ्लाइट के दौरान उन्हें तबीयत खराब लगी, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई।

परिवार ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के दिन कंपनी के एक प्रतिनिधि ने उनके फोन पर सितंबर में ली गई सिक लीव के दस्तावेज जमा करने को कहा। इसके बाद परिवार ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा। सोशल मीडिया पर सुन के सहकर्मियों ने आरोप लगाया कि बीमार होने के बावजूद उन पर काम जारी रखने का दबाव डाला गया।

ईवा एयर पर 2013 से कर्मचारियों के ओवरटाइम के उल्लंघन के लिए सात बार जुर्माना लगाया जा चुका है। हालांकि पिछले छह महीनों के उड़ान रिकॉर्ड से पता चलता है कि उन्होंने औसतन प्रति माह 75 घंटे उड़ान भरी थी, जो नियामक सीमाओं के भीतर है। एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने सुन के परिवार से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 21:17 , Processed in 0.125131 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表