找回密码
 立即注册
搜索
查看: 660|回复: 0

भाभी जी के बाद सासाराम का मौसा जी बना नया सरगना, कई राज्यों में कर रहा ब्राउन शुगर की सप्लाई

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:01:57 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

छोटा तालाब से पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। रांची में ब्राउन शुगर की तस्करी का नेटवर्क फिर से लगातार फैलता जा रहा है। पुलिस की सख्ती से भले ही कुछ गिरोह कमजोर पड़े हों, लेकिन उनकी जगह नए चेहरे तेजी से इस अवैध धंधे में सक्रिय हो रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हिंदपीढ़ी इलाके से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपित राजू ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि सासाराम, बिहार के खरारी इलाके का निवासी बबन उर्फ मौसा जी अब रांची में ब्राउन शुगर की आपूर्ति का नया सरगना बन चुका है।

बताया जा रहा है कि मौसा जी के साथ उसी इलाके का रहने वाला सूरज साह इस नेटवर्क को संभालने में उसकी मदद कर रहा है। सूरज, मौसा जी का करीबी है और तस्करी के काम में सीधे तौर पर शामिल है।

इससे पहले रूबी उर्फ भाभी जी इस पूरे नेटवर्क की सरगना मानी जाती थीं। लेकिन जब रांची पुलिस ने उनके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और खुद भाभी जी को नामजद अभियुक्त बनाया गया, तो उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
छोटा तालाब से ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटा तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने वाले हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन युवक आपस में बातचीत करते दिखे। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। इनमें से एक युवक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम मो राजू बताया। वह हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है।

राजू की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 37.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है। राजू से पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह ब्राउन शुगर सासाराम से लगाया था।

मो आकिब अख्तर और साहिल नवाज को देने आया था, जो मौके से फरार हो गए। दोनों का पता भी हिंदपीढ़ी क्षेत्र का ही बताया गया है। पुलिस का कहना है कि ब्राउन शुगर की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही मौसा जी समेत अन्य फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कई राज्यों के तस्कर पहुंचते हैं मौसा जी के पास

पुलिस को सूचना मिली है कि सासाराम के मौसा जी के पास कई राज्यों के तस्कर ब्राउन शुगर लेने पहुंचते हैं। इनमें रांची के सप्लायर भी शामिल होते हैं। सासाराम से ब्राउन शुगर बड़े पैमाने पर लेकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई की जाती है। पुलिस की गिरफ्त में आया मो राजू पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
29 अप्रैल को भाभी जी ने कोर्ट में किया था सरेंडर

पुलिस के अनुसार, रूबी उर्फ भाभी जी ने इस वर्ष 29 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

पूछताछ में भाभी जी ने बताया था कि वह पिछले दस वर्षों से ब्राउन शुगर के कारोबार में सक्रिय हैं और इस अवैध धंधे में उनके परिवार के कई लोग भी शामिल हैं।
2024 में 32 करोड़ और 2025 में अब तक पौने दो करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 141 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में 226 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, और करीब 32 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया था।

वहीं, 2025 में अब तक 120 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 60 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अब तक करीब पौने दो करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।


रांची पुलिस की एक टीम जल्द ही सासाराम जाकर मौसा जी और सूरज साह के खिलाफ कार्रवाई करेगी। रांची में रहने वाले कुछ सप्लायरों का नाम पता मिला है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है।
-

-प्रकाश सोय,कोतवाली डीएसपी
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 21:19 , Processed in 0.122336 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表