找回密码
 立即注册
搜索
查看: 931|回复: 0

Chhath Puja Special Train: उत्तर बिहार के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, धनबाद से 22 अक्टूबर से चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:00:21 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

छठ पूजा स्पेशल ट्रेन



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद और आसपास रहने वाले उत्तर बिहार के लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर बिहार जाने वाली नियमित और स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर धनबाद से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद से रक्सौल के बीच 22 अक्टूबर से छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में रक्सौल से 23 अक्टूबर से चलेगी। अब तक जसीडीह झाझा रूट से चलने वाली स्पेशल ट्रेन इस बार गोमो, कोडरमा, पहाड़पुर, तिलैया, राजगीर और नालंदा होकर चलेगी।  

दोनों ओर से चार-चार फेरे लगाने वाली ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 14 और दो थर्ड एसी के कोच जुड़ेंगे।  
टाइम टेबल

03301 धनबाद रक्सौल स्पेशल 22, 24, 26 और 28 अक्टूबर को चलेगी। धनबाद से शाम 5:50 पर खुलकर शाम 6:18 गोमो, 6:44  पारसनाथ 7:12 हजारीबाग रोड, 7:44 कोडरमा, रात 8:28 पहाड़पुर 9:35 वजीरगंज, 11:10 राजगीर, 11:25 नालंदा, अगले दिन सुबह 7:40 सीतामढ़ी और सुबह 10:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।  

03302 रक्सौल धनबाद स्पेशल 23, 25, 27 और 29 अक्टूबर को चलेगी। रक्सौल से दिन 11:25 पर खुलकर दोपहर 1:15 सीतामढ़ी, रात 11:15 नालंदा ,11:28 राजगीर, सुबह 320 पहाड़पुर 4:00 बजे कोडरमा, 4:32 हजारीबाग रोड, 5:02 पारसनाथ, 6:04 गोमो और सुबह 7:30 पर धनबाद आएगी।  
इन स्टेशनों पर ठहराव

धनबाद से रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, पहाड़पुर, बंधुआ, वजीरगंज, तिलैया, नटेसर,

राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ, बाढ़, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, लहरिया सराय, दरभंगा, कमतौल,जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया में होगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 18:28 , Processed in 0.119450 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表