|
|
बुजुर्ग पर हमला, छह पर केस (प्रतीकत्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। थाना बहरामपुर की पुलिस ने स्कूटरी सवार बुजुर्ग को हमला कर जख्मी करने के आरोप में छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्शन कुमार निवासी मुन्नांवाली ने बताया कि उसकी पत्नी आशा रानी अपने घर में मौजूद थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस दौरान आरोपितों ने घरप में घुसकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपनी स्कूटरी पर हवेली की तरफ जा रहा था तो आरोपितों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसके शोर मचाने पर भतीजा वरिंदर कुमार मौके पर पहुंचा जिसे देखकर आरोपित भाग निकले। पुलिस ने सरवण कुमार, कर्मजीत, राहुल, सपना, सोनी और मोहित निवासी मुन्नांवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। |
|