找回密码
 立即注册
搜索
查看: 932|回复: 0

दीवाली पर Sunny Deol का धमाका, जन्मदिन पर कर दिया नई फिल्म का एलान, कब होगी रिलीज?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:59:35 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सनी देओल की नई फिल्म की घोषणा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol Birthday: सनी देओल हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार अभिनेता में से एक हैं। फिल्म गदर 2 की बंपर सफलता के बाद से उनके करियर में काफी बदलाव आया है और उनके पास कई फिल्में की भरमार हो गई है। इस साल फिल्म जाट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली सनी पाजी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर नई फिल्म को अनाउंस किया है। इस मूवी का मोशन पोस्टर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।  
क्या है सनी देओल की नई मूवी का नाम?

इस बार दीवाली का फेस्टिव सीजन और सनी देओल का जन्मदिन एक साथ पड़ा है। 19 अक्टूबर को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस आधार पर जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपकमिंग नई फिल्म गबरू का एलान किया है। इस मूवी का मोशन पोस्टर भी इस ट्वीट में मौजूद है, जिनमें सनी देओल का डैशिंग अंदाज साफ नजर आ रहा है।  

  

यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा बिगड़े हुए थे Sunny Deol, धर्मेंद्र को चकमा देकर करते थे उल्टे काम

ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहा था, गबरू। साहस, विवेक और करुणा की कहानी। मेरे दिल से दुनिया के लिए। इस तरह से सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है, जो इससे पहले छत्रपति शिवाजी और बदलापुर ब्वॉजय जैसी कई मूवीज बना चुके हैं।  


Power isnt what you show, its what you do!
Thank you everyone for your love and blessings , here\“s something for you all who have been waiting 🤗🥰#Gabru IN CINEMAS 13th March 2026
A story of courage, conscience, and compassion.
From my heart… to the world! pic.twitter.com/D8qnhet7SN — Sunny Deol (@iamsunnydeol) October 19, 2025


सनी देओल की गबरू का पोस्टर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है, माना जा रहा है कि इसमें एक ऐसी इमोशनल कहानी दर्शायी जाएगी, जो दर्शकों के दिलों को आसानी से जीत लेगी।  
गबरू की रिलीज डेट

फिल्म के एलान के बाद हर कोई इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहा है। गौर किया जाए गबरू की रिलीज डेट की तरफ तो सनी देओल की ये मूवी 13 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि आने वाले समय में सनी पाजी गबरू के अलावा रामायणम्, बॉर्डर 2 और जाट 2 जैसी कई फिल्मों में धमाल मचाते दिखेंगे।  

यह भी पढ़ें- फिल्म अभिनेता सनी देओल खुद कार चलाकर पहुंचे अटारी बॉर्डर, बेटे और बहू के साथ देखी रिट्रीट सेरेमनी
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 16:19 , Processed in 0.141184 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表