找回密码
 立即注册
搜索
查看: 595|回复: 0

Jammu Accident: उधमपुर के रियासी में खाई में गिरा ऑटो रिक्शा, आठ लोग घायल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:47:08 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

उधमपुर के रियासी में खाई में गिरा ऑटो रिक्शा, आठ लोग घायल (File Photo)



संवाद सहयोगी, रियासी। माहौर क्षेत्र के बुधन सिलधार सड़क पर बिस्सावली इलाके में वीरवार शाम को क्षमता से दुगनी सवारियों से भरा एक तीन पहिया ई-आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें आठ विद्यार्थियों तथा चालक सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी घायलों को माहौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा विद्यार्थियों को लेकर जा रहा था कि अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिस पर ई-रिक्शा सड़क से नीचे खाई में गिर गया और नीचे लुढ़कता हुआ एक पेड़ से टकरा कर अटक गया गया। इस हादसे में सभी सवार घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई । उनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माहौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार विद्यार्थियों को जिला अस्पताल रियासी रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार माहौर में चल रहा है।

कुछ ऑटो रिक्शा चालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस ऑटो रिक्शा में तीन सवारियां और एक चालक सहित कुल चार लोग ही वैध है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें क्षमता से कहीं अधिक सवारियां थीं जो दुर्घटना का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि खाई में गिरने के बाद ई ऑटो रिक्शा एक पेड़ से टकराकर अटक जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा नीचे बहुत गहरी खाई थी। यदि ऑटो रिक्शा नीचे चला जाता तो हादसे के परिणाम काफी गंभीर साबित हो सकते थे।

ऑटो रिक्शा दुर्घटना के घायलो के नाम

चालक शब्बीर अहमद पुत्र वली मौहम्मद निवासी चकलास, दिल फिरोज वानो पुत्री बली मौहम्मद,
उजमा बानो पुत्री बशीर अहमद, यासमीन कौसर पुत्री बहारदीन,शाईना कौसर पुत्री शाहदीन,साईमा वानो पुत्री बशीर अहमद, शहनाज बानो पुत्री नजीर अहमद, अमरीना पुत्री मोहम्मद फारूक, निशाद अहमद पुत्र अब्दुल गनी सभी निवासी सिलधार तहसील माहौर जिला रियासी के रूप में हुई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 14:06 , Processed in 0.133298 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表