找回密码
 立即注册
搜索
查看: 756|回复: 0

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर भागीदारी बढ़ाएगा रूस, औद्योगिक विकास नीतियों का अध्ययन शुरू

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:45:45 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में औद्योगिक निवेश में रूस अपनी भागीदारी बढ़ाएगा। रूस के औद्योगिक नीति विभाग ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास की नीतियों का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। इसके लिए इन्वेस्ट यूपी की तरफ से रूस के औद्योगिक संगठनों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रूस के उद्योगपतियों ने निवेश में भागीदारी बढ़ाने पर सहमति जताई है। नतीजतन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में राज्य में रूस के निवेशक बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश करेंगे।  

गुरुवार को इन्वेस्ट यूपी और रूस के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के मंत्री अनातोली मिखाइलोविच गार्बुजोव ने आनलाइन बैठक में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा की। पिछले महीने नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आयोजन रूस ने कंट्री पार्टनर के रूप में प्रतिभाग किया था।

मेले में रूस के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों की कई चरणों में बैठकें हुई थीं। इसके बाद हुई इस आनलाइन बैठक में इन्वेस्ट यूपी की टीम ने राज्य की प्रमुख निवेश नीतियों के बारे में जानकारी दी।

दोनों पक्षों ने नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों में संभावित निवेश पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई है कि उत्तर प्रदेश और रूस के बीच औद्योगिक साझेदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन्वेस्ट यूपी ने रूस के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश आकर संभावित निवेश स्थलों का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया है।

वहीं, मास्को के उद्योगपतियों ने इन्वेस्ट यूपी को अपने आगामी रोड शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इन्वेस्ट यूपी विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए ताइवान, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, जापान और यूएई जैसे देशों में रोड शो आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 14:04 , Processed in 0.178449 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表