找回密码
 立即注册
搜索
查看: 761|回复: 0

Sant Chanduram: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु संत शिरोमणि साईं चांडूराम का किया अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:43:33 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

संत बाबा आसूदाराम आश्रम में सिंधी धर्मगुरु संत सांई चाण्डूराम साहिब के निधन पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



राज्य ब्यूराे, जागरण, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ के शिव शांति आश्रम पहुंचे और आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संत शिरोमणि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित शोकाकुल श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संत शिरोमणि साईं चांडूराम बुधवार को ब्रह्मलीन हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार काे संत शिरोमणि साईं चांडूराम के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंग वस्त्र ओढ़ाया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

श्रद्धालुजन और अनुयायी संत शिरोमणि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की बात करते दिखे। संत आसूदाराम शिव शांति आश्रम में संतचांडू राम का वीआइपी रोड के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार के दाैरान राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा था कि सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री सांईं चांडूराम साहिब का निधन अत्यंत दु:खद और आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और अनुयायियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 04:00 , Processed in 0.132392 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表