找回密码
 立即注册
搜索
查看: 909|回复: 0

दरभंगा-यशवंतपुर-दरभंगा के बीच चलेगी पूजा विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:43:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दरभंगा-यशवंतपुर-दरभंगा के बीच चलेगी पूजा विशेष ट्रेन



जागरण टीम, सिवान/भागलपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05541/05542 दरभंगा-यशवंतपुर-दरभंगा वाया छपरा, सिवान, देवरिया सदर पूजा विशेष गाड़ी का संचालन दरभंगा से 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तथा यशवंतपुर से 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को पांच फेरों में किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05541 दरभंगा-यशवंतपुर पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से 15.35 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान से 22.35 बजे, देवरिया सदर, दूसरे दिन गोरखपुर, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, अमला तीसरे दिन नागपुर, चंद्ररपुर, बल्हारशाह, रामगुंडम, काजीपेट, काचेगुडा, महबूबनगर, डोन चौथे दिन हिंदूपुर तथा येलहंका से छूटकर यशवंतपुर 02.30 बजे पहुंचेगी।

बताया कि वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05542 यशवंतपुर-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यशवंतपुर से 14.15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सिवान से 19.15 बजे छूटकर दरभंगा 04.30 बजे पहुंचेगी।
त्योहार स्पेशल ट्रेनों की देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विक्रमशिला, एलटीटी, फरक्का, राजधानी सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए भीड़ और मारामारी को नियंत्रित करने के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन ये ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

धवार को भागलपुर-आनंद विहार सहित चार स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। विशेष रूप से 04498 डाउन आनंद विहार-भागलपुर ट्रेन करीब तीन घंटे लेट से पहुंची। मंगलवार को यह ट्रेन नौ घंटे देरी से चली थी।

साथ ही, 09081-09082 भागलपुर-उधना ट्रेन को रि-शिड्यूल किया गया है और अब यह गुरुवार सुबह 4:30 बजे चलेंगी। दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 4063 भी नियत समय से चार घंटे लेट रही। देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हुई।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 00:05 , Processed in 8.718910 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表