找回密码
 立即注册
搜索
查看: 109|回复: 0

मुरादनगर: खाली प्लॉट बने जहरीले जीवों का अड्डा, निवासियों में दहशत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:37:51 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

मुरादनगर के राधेश्याम विहार कॉलोनी में खाली प्लॉटों और झाड़ियों में जहरीले जीव पनप रहे हैं



जागरण संवाददाता, मुरादनगर। थाना क्षेत्र के राधेश्याम विहार कॉलोनी फेज 2 में खाली प्लॉटों और उगी झाड़ियों में जहरीले जीव पनप रहे हैं। झाड़ियों में पनप रहे सांप और अन्य जहरीले जीवों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये जीव अक्सर घरों में घुसकर लोगों को काट लेते हैं। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राधेश्याम विहार कॉलोनी फेज 2 के विस्तारीकरण के चलते पिछले कुछ वर्षों में आसपास की जमीन पर प्लॉटिंग और निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा, काफी जमीन खाली पड़ी है। रखरखाव के अभाव में इन खाली प्लॉटों में इंसानों जितनी ऊंची झाड़ियां उग आई हैं।

घनी झाड़ियों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव पनप रहे हैं। ये जहरीले जीव अक्सर घरों में घुसकर लोगों को काट लेते हैं। इससे पहले एक दर्जन से ज्यादा लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 8 जुलाई को एक 11 वर्षीय लड़के और एक महिला को एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर सांप ने काट लिया था। समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई।

कॉलोनी निवासी नवीन कुमार का कहना है कि उन्होंने झाड़ियों को हटाने के लिए कई बार पार्षद से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जल निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं

कॉलोनी निवासियों का कहना है कि उच्च गृहकर वसूलने के बावजूद, नगर निगम ने अभी तक कॉलोनी में जल निकासी के लिए पाइपलाइन नहीं बिछाई है। कॉलोनी के कई घरों का पानी अभी भी पास के खाली प्लॉटों में जमा होता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण दुर्गंध आती है और बीमारी फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। शाम होते ही निवासियों को मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।


शहर के सभी इलाकों में समय-समय पर सफाई की जाती है। अधिकांश कॉलोनियों में जल निकासी के लिए पाइपलाइन भी बिछाई गई है। वन विभाग सांप आदि के प्रकोप को लेकर कार्रवाई करता है। - डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, मुरादनगर
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 10:21 , Processed in 0.124813 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表