找回密码
 立即注册
搜索
查看: 437|回复: 0

जन्मदिन से एक दिन पहले कलियुगी मां ने एक साल की बेटी को फंदे से लटकाया, पिता ने बताई ये खौफनाक सच्चाई

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:36:57 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, महोबा। मां ने जिस बेटी को प्यार दुलार देकर उसका भरण पोषण किया। उसी मां ने ममता का गला घोंटकर जन्मदिन से एक दिन पहले उसे साड़ी के फंदे पर लटका दिया। वह खुद भी खुदकुशी करना चाहती थी पर हिम्मत नहीं जुटा सकी। फोन पर उसने पति को सूचना दी कि उसकी बच्ची मर गई। करीब दो घंटे तक वह बेटी के शव को देखती रही। स्वजन के मुताबिक इसके बाद फंदा अलग कर उसने बेटी को बेड पर लिटाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी ने सोचा कि बच्ची सो रही है। बाद में आरोपित मां ने ही अपने भाई को बताया कि उसने बिट्टो को मार दिया है। पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद मां ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। पति का कहना है कि मायके पक्ष के लोग उसकी कहीं और शादी करना चाहते है। बच्ची बीच में आ रही इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। वहीं पत्नी ने बताया कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार किया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
2022 में हुई थी शादी

घटना शहर के मुहल्ला सुभाषनगर की है। यहां की निवासी 33 वर्षीय खुशबू की शादी 8 जुलाई 2022 में कस्बा चरखारी के मुहल्ला खंदिया निवासी अरविंद से हुई थी। उनके बेटी हुई और इसका नाम ऋषिका रखा। 15 अक्टूबर को वह पूरे एक साल ही होने वाली थी। लेकिन जिस दिन उसका जन्म हुआ उसके एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। खुशबू ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उसने बेटी को फंदा लगाकर मार डाला।

स्वजन मुताबिक वह खुद भी जान देना चाहती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया। वह करीब दो घंटे तक बेटी के शव को लटकते देखती रही। शाम करीब 6.45 पर उसने फंदा अलग कर बेटी को बेड पर लिटाया। स्वजन ने सोचा की ऋषिका सो रही है। देर शाम उसने भाई पवन को बताया कि उसने बिट्टो को मार दिया है। तब स्वजन को जानकारी हुई और सूचना पुलिस को दी गई।

खुशबू का आरोप है कि पति कुछ काम नहीं करता और अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार को भी उसका पति से झगड़ा हुआ और उसने बेटी को मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार किया। पति अरविंद के मुताबिक पत्नी ने उसे 5.44 पर सूचना दी कि उसकी बच्ची मर गई है। उसने पूछा कि कैसे तो उसने कुछ नहीं बताया। सास उमारानी ने फोन ले लिया और कहा कि खुशबू ने गला दबाकर उसे मार दिया है। पति ने बताया कि वह अभी मायके में थी और ससुराल जाती भी थी तो छत कूदकर भाग आती थी। कई बार ऐसा किया।
दूसरी जगह करना चाहते थे शादी

पत्नी कहती थी कि चरखारी में सब कुछ बेचकर महोबा में जमीन लेकर उसके साथ रहो। आरोप है कि पत्नी के साथ सभी लोग मिले है और वह खुशबू की शादी दूसरी जगह करना चाहते है। बच्ची बीच में आ रही थी तो उसकी हत्या कर दी। आरोपित की सास सुशीला का कहना है कि बहू उनके साथ नहीं रहता चाहती थी और 19 सितंबर को ससुराल की छत से कूदकर भाग आई थी।

बच्ची का 15 अक्टूबर को जन्मदिन था। वहीं आरोपित की मां उमारानी का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार रहती थी और इलाज के बाद ठीक भी हो गई थी। 8-10 दिन से पति परेशान कर झगड़ रहा था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। वह खुद भी जान देना चाहती थी पर ऐसा नहीं कर सकी। पड़ोसियों की जुबां से बस यही निकला की पति पत्नी के झगड़े में आखिर मासूम का क्या दोष था।  


महिला का पति से विवाद चल रहा था और इसी को लेकर वह अपने मायके रह रही थी। स्वजन ने बताया कि वह खुद भी जान देना चाहती थी। विवाद के चलते वह अवसाद में थी और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। शव को कब्जे लेकर आरोपित महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- वंदना सिंह, एएसपी महोबा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 12:31 , Processed in 0.156650 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表