找回密码
 立即注册
搜索
查看: 90|回复: 0

Budh Gochar 2025: छठ पूजा से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, रफ्तार से दौड़ेगा कारोबार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:36:48 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 25 अक्टूबर से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होगी। इस दिन नहाय खाय है। इसके अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को खरना है। वहीं, 27 अक्टूबर को संध्या काल में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 28 अक्टूबर को उषाकाल में उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो नहाय खाय से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को छठ पूजा के दौरान बंपर कमाई होगी। इन राशियों का कारोबार रफ्तार में दौड़ेगा। आइए, इन राशि के जातकों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
मिथुन राशि

  

बुध देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि वालों के जीवन में नया सवेरा होगा। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को परिश्रम के हिसाब से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने विवके से कारोबार में सफलता पाएंगे। भौतिक सुखों पर धन व्यय कर सकते हैं। शुभ कार्य में सफलता मिलेगी। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी मिथुन राशि पर है। सभी प्रकार के शुभ कामों में बुध देव की कृपा से सफलता मिलेगी।  
कन्या राशि

  

व्यापार के दाताबुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। बुध देव की कृपा से आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ होगा। वाणी में मधुरता आएगी। आप अपनी वाणी से धन कमाने में कामयाब होंगे। अपने विचारों से धन लाभ कमाने में आप सफल होंगे। समय आपके लिए उत्तम रहेगा। रोजगार से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी। भगवान गणेश जी की प्रतिमा कार्य स्थल पर स्थापित करें।
मकर राशि

  

मकर राशि के जातकों को बुध देव शुभ फल देंगे। साथ ही कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। कारोबार में पार्टनर मिलेगा। आप अपनी मेहनत से धन कमाने में सफल होंगे। किसी लोकप्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। इससे आपको करियर और कारोबार में लाभ देखने को मिल सकता है। साथ ही आप फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार के माध्यम से आप दोगुना लाभ प्राप्त करेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन इस समय भूलकर न करें खरीदारी, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: इन मंत्रों के जप से करें भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 08:15 , Processed in 0.134482 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表